Team India Different Jersey: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत जापान के खिलाफ शानदार जीत के साथ की. जापान के खिलाफ इस क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरी, तो हर किसी की नजरें उनकी जर्सी पर थी. इस मैच में टीम इंडिया अपनी आधिकारिक बीसीसीआई जर्सी के बजाय एक अलग जर्सी में नजर आई. ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल रहा है आखिर क्यों भारतीय टीम इस इवेंट में अलग जर्सी पहनकर खेल रही है. तो आइए जानते हैं इसके पीछे के नियम क्या है…
क्यों अलग जर्सी पहनकर खेल रही टीम इंडिया?
दरअसल, आईसीसी टूर्नामेंट्स या बाइलेट्रल सीरीज के दौरान भारतीय टीम जिस नीले रंग और स्पॉन्सर लोगो वाली ड्रेस में नजर आती है एशियन गेम्स में उसका इस्तेमाल पूरी तरह से बैन है. किसी भी आईसीसी या बाइलेट्रल सीरीज में भारतीय प्लेयर्स सीधे तौर पर बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करते हैं. जबकि, एशियन गेम्स में भारतीय दल एक टीम के रूप में उतरता है. ऐसे में क्रिकेट टीम भी इस इवेंट में अलग से भाग नहीं लेकर भारतीय दल का हिस्सा होती है. एशियन गेम्स में सभी भारतीय एथलीट ‘इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के ध्वज तले मैदान में उतरने हैं, इसलिए व्यक्तिगत खेल संघों की जगह नेशनल ओलंपिक एसोसिएशन को दी जाती है. यही वजह है कि टीम इंडिया अलग जर्सी पहनकर खेल रही है.
Don’t be surprised when you see this jersey. The Asian Games 2026 are underway, and you’ll notice that this jersey doesn’t even have the BCCI logo on it. That’s because all these players are representing the Indian Olympic Association (IOA) at the Asian Games. #AsianGames2026 #TeamIndia #IOA
— Saurabh Sharma (@panditsaurabh53) September 18, 2026
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत ने जापान को 8 विकेट से हरा सेमीफाइनल में मारी एंट्री, 5 ओवर में ही चेज किया टारगेट
सभी गेम्स के लिए सेम किट कोड
एशियन गेम्स एक मल्टी-स्पोर्ट इवेंट है, जहां अक्सर नेशनल ओलंपिक कमेटी की ब्रांडिंग गाइडलाइंस का पालन किया जाता है. इस इवेंट में आयोजनों का मुख्य सिद्धांत समानता का होता है. फिर चाहे वह किसी भी खेल का खिलाड़ी हो, देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर एथलीट के लिए एक जैसा आधिकारिक किट कोड तय होता है. भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा तय किए गए डिजाइन, कलर और फैब्रिक वाली आधिकारिक नेशनल किट ही सभी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य होती है.
कितनी अलग है नई जर्सी?
बीसीसीआई की आधिकारिक जर्सी पर बड़े-बड़े कमर्शियल स्पॉन्सर और किट मैन्युफैक्चरर के लोगो छपे होते हैं, लेकिन एशियन गेम्स में टीम इंडिया की जर्सी अलग है. इस नई जर्सी में सबसे बड़ा फर्क रंग का है. इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट की जर्सी आसमानी रंग की है, जिसमें सफेद पट्टी है. साथ ही बाजू में तिरंगे की पट्टी नहीं है. इसके अलावा जर्सी में सामने बीसीसीआई का लोगों भी नहीं है, नई जर्सी में JSW की ब्रांडिंग है और इंडिया लिखा हुआ है.
