Vistaar NEWS

संजू सैमसन ने आखिर क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ? पहली बार बताई 2 बड़ी वजह

Sanju Samson

संजू सैमसन

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पहली बार राजस्थान रॉयल्स छोड़ने के फैसले पर खुलकर बात की है. आईपीएल 2026 से पहले आरआर का साथ छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने के फैसले को संजू ने अपने करियर का सबसे बड़ा जोखिम बताया है. उन्होंने कहा कि 11 साल तक एक फ्रेंचाइजी के साथ रहने के बाद उसे छोड़ना आसान नहीं था.

संजू सैमसन ने क्या कहा?

दरअसल हाल में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने को लेकर खुलकर बात की. जियोस्टार के कार्यक्रम ‘Superstars’ में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी टीम के साथ इतने लंबे समय तक खेलने के बाद वह टीम खिलाड़ी का घर बन जाती है. हालांकि, सैमसन का मानना है कि हर खिलाड़ी का एक समय होता है और उसे आगे बढ़ना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में किया बड़ा कारनामा, तोड़ा MS Dhoni का खास रिकॉर्ड

सैमसन ने किया बड़ा खुलासा

इस बातचीत के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने खुलासा किया कि आईपीएल 2025 के बाद उन्हें यह महसूस हुआ कि राजस्थान रॉयल्स अब उनके बिना भी आगे बढ़ने के लिए तैयार है. इसी समय उन्होंने आरआर का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया था. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान का साथ छोड़कर चेन्नई से जुड़ना उनके करियर का सबसे कठिन और जोखिम भरा फैसला था.

इन 2 वजह से छोड़ राजस्थान रॉयल्स का साथ

इस दौरान संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने के पीछे की दो मुख्य वजह भी बताई. पहली वजह को बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन था कि आईपीएल 2025 राजस्थान रॉयल्स के साथ उनका आखिरी सीजन होगा. उन्होंने इस बारे में अपनी पत्नी और परिवार से भी बातचीत की. वो उनसे हमेशा पूछते रहे कि क्या ये जल्दबाजी में लिया गया फैसला है या वह अपने इस फैसले को लेकर पक्के हैं. हालांकि संजू को यकीन था कि राजस्थान छोड़ने का उनका फैसला सही है।

इसी के साथ बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने दूसरी वजह बताते हुए कहा कि वह एक कॉन्फिडेंट इंसान हैं और उनका मानना है कि वह अपने दम पर खड़े हो सकते हैं. वह हमेशा जीरो से शुरुआत करने के लिए तैयार रहते हैं.

CSK को क्यों चुना?

साथ ही सैमसन ने खुलासा किया कि राजस्थान छोड़ने के बाद उनके पास 2-3 फ्रेंचाइजी के विकल्प थे, लेकिन सीएसके चुनने के पीछे सबसे बड़ी वजह एमएस धोनी का प्रभाव, फ्रेंचाइजी का माहौल और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ उनकी अच्छी दोस्ती रही.

Exit mobile version