WI vs SCO: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच जारी है. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है. इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए. आपको बता दें, शुरुआती ओवरों में कैरिबियाई टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन अंतिम दस ओवरों में टीम ने 100 से ज्यादा रन कूट डाले. शिमरोन हेटमायर ने इस मैच में तूफ़ानी फिफ्टी जड़ अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
शिमरोन हेटमायर का ‘तूफान’
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, पावरप्ले पर टीम महज 33 रन ही बना सकी. वहीं शुरुआती 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 66-2 था. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शिमरोन हेटमायर ने मोर्चा संभाला और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार फिफ्टी जड़ डाली. उन्होंने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
इसी के साथ वह कैरिबियाई टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल का 23 गेंद में अर्धशतक का रिकॉर्ड जोड़ दिया है. स्कॉटलैंड के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए हेटमायर ने 36 गेंदों में 64 रन की तूफानी पारी खेली. जिसमे 6 छक्के और 2 चौके शमिल हैं.
यह भी पढ़ें: PAK vs NED: फहीम अशरफ ने पाकिस्तान को शर्मसार होने से बचाया, नीदरलैंड के खिलाफ दिलाई 3 विकेट से जीत
स्कॉटलैंड के सामने 183 रन का लक्ष्य
वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में जारी इस मैच में, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में शिमरोन हेटमायर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पांच विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और स्कॉटलैंड के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा. कैरिबियाई टीम ने अपनी 182 रन की पारी में 11 छक्के और 13 चौके लगाए.
