Vistaar NEWS

इस बार भी ट्रॉफी देने में ड्रामा करेंगे मोहसिन नकवी? भारत ने जीता एशिया कप का खिताब तो क्या होगा

Mohsin Naqvi

मोहसिन नकवी

Mohsin Naqvi: महिला एशिया कप 2026 अब अपने रोमांचक दौर पर में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है और टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. टूर्नामेंट में मैदान पर होने वाले मुकाबलों से ज्यादा एक और मद्दे पर चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी चीफ गेस्ट होंगे और विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपेंगे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर भारतीय टीम यह खिताब जीतती है तो क्या नकवी उन्हें ट्रॉफी देंगे?

क्या भारत को ट्रॉफी देंगे मोहसिन नकवी?

दरअसल वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी चीफ गेस्ट होंगे. पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट जियो सुपर की रिपोर्ट के मुताबिक मोहसिन ही विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपेंगे. बता दें, नकवी न सिर्फ एसीसी चेयरमैन है बल्कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं. ऐसे में अगर भारतीय महिला टीम फाइनल में खिताब जीतती है, तो नकवी पिछले साल वाला घटनाक्रम दोहरा सकते हैं और टीम इंडिया को ट्रॉफी देने से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ’55 रन बनाए हैं आपकी पूरी टीम ने…’, पाकिस्तानी कप्तान ने शैफाली वर्मा को दिया सेंडऑफ तो भड़क उठे भारतीय कमेंटेटर

पिछले साल हुआ था बखेड़ा

भारतीय पुरुष टीम ने पिछले साल एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने नवकी से ट्रॉफी और मेडल लेने से परहेज किया था. इसके बाद एसीसी चीफ मोहसिन नकवी एशिया कप की ट्रॉफी लेकर मैदान से भाग गए थे. अब ऐसे में अगर भारतीय महिला टीम वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बनाती है, तो हर किसी की नजरें फाइनल के बाद ट्रॉफी देने की प्रक्रिया पर होगी.

एशिया कप 2026 में भारत का प्रदर्शन

वुमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों शुरुआती मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अपने पहले मैच में भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया. इसके बाद दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने हांगकांग के खिलाफ 137 रनों की जीत दर्ज की. अपने तीसरे मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली इस टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया.

Exit mobile version