Vistaar NEWS

CSK फैंस के लिए बड़ी खबर! IPL 2027 में खेलेंगे MS Dhoni? पुरानी गाड़ी का जिक्र कर माही ने खुद दिया अपडेट

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के मन में लंबे समय से एक ही सवाल है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे या नहीं? आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार माही के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनके आगामी सीजन में खेलने को लेकर नया अपडेट सामने आया है. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में माही ने कहा कि आगामी सीजन में उनकी भागीदारी का फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद ही लिया जाएगा.

IPL 2027 में खेलने को लेकर क्या बोले MS Dhoni?

दरअसल हाल ही में भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेंगलुरू में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान धोनी से आगामी आईपीएल सीजन में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा,’मुझे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. रिपोर्ट देखने के बाद दिसंबर से पहले यह आकलन करना होगा कि क्या मैं एक और सीजन खेलने के लिए कितना फिट हूं. अगर मैं फिट नहीं हुआ, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इस पुरानी विंटेज कार को सड़क पर अच्छी तरह चलाने जे लिए सब कुछ सही किया जाए.’

यह भी पढ़ें: CSK से MI तक, जानें IPL 2027 के लिए सभी टीमों के हेड कोच के नाम

फिटनेस पर निर्भर माही का फैसला

माही के इस बयान ने भले ही फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं, लेकिन आगामी सीजन के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर उन्होंने कोई पुष्टि नहीं की है. धोनी का फैसला फिटनेस और मेडिकल जांच के नतीजों पर निर्भर करेगा. बता दें, काफ इंजरी और फिटनेस संबंधी समस्या के कारण धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. उनकी गैरमौजूदगी में सीएसके का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और टीम लगातार तीसरे सीजन में प्लेऑफ से बाहर रही.

RCB की तारीफ

धोनी ने इस दौरान डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पिछले 2 सीजन के प्रदर्शन की तारीफ की. साथ ही उन्होंने माना कि सीएसके को भी निरंतरता हासिल करनी होगी. आरसीबी की तारीफ करते हुए माही ने कहा,’RCB ने पिछले कुछ सालों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि हम ऐसा करने में संघर्ष कर रहे हैं. हर टीम के अच्छे-बुरे दिन आते हैं, लेकिन असली परीक्षा तब होती है, जब चीजें आपके पक्ष में नहीं जा रही होती.’ ऐसे में यह देखना जरूरी होता है कि आप किस क्षेत्र में सुधार कर सकते हैं.

Exit mobile version