Vistaar NEWS

क्या सुनील गावस्कर की ये ख्वाहिश पूरी कर पाएंगे रोहित शर्मा? संन्यास से पहले दिया बड़ा टारगेट

Rohit Sharma-Sunil Gavaskar

रोहित शर्मा और सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar Wish: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों जबरदस्त फॉर्म ने चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर आलोचकों को करारा जवाब दिया है. इन सब के बीच पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रोहित से बड़ी अपील की है. गावस्कर चाहते हैं कि जब रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लें, तब उनके वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज्यादा हो.

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक से चूके हिटमैन

दरअसल हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारतीय स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने 92 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि इस दौरान वह शतक जड़ने से चूक गए.गुवाहाटी वनडे में हिटमैन ने शतक जमाया था ऐसे में गवास्कार को उनसे उम्मीद थी कि वह सीरीज के आखिरी मैच में भी सेंचुरीं लगाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे वनडे में रोहित शॉट लगाने के चक्कर में 92 रनों पर ही आउट हो गए, जिससे गावस्कर निराश हो गए.

यह भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज ने चेज कर दिया 352 रनों का टारगेट, भारत ने 2-1 से जीती ODI सीरीज

क्या है सुनील गावस्कर की ख्वाहिश?

भारतीय पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की ख्वाहिश है कि जब रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लें, तब उनके वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज्यादा हो. यानी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के दौरान हिटमैन 40 साल के हो जाएंगे. रोहित के नाम फिलहाल 35 वनडे शतक दर्ज हैं. ऐसे में गावस्कर चाहते हैं कि इस फॉर्मैट में रोहित अपनी उम्र से ज्यादा सेंचुरीं लगाएं. अब ये देखना दिलचस्प होगा की क्या हिटमैन गावस्कर की यह ख्वाहिश पूरी कर पाते हैं या नहीं.

3 बार नर्वस नाइंटीज में आउट हुए थे गावस्कर

हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा से ये खास अपील की. उन्होंने अपने करियर का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जब वह अपने इंटरनेशनल करियर के आखिरी दौर में थे, तब वह चाहते थे कि टेस्ट क्रिकेट में उनके शतकों की संख्या उनकी उम्र के बराबर हो. हालांकि गावस्कर अपनी इस इच्छा को पूरा नहीं कर सके. पूर्व कप्तान ने खुलासा किया कि अपने करियर के आखिरी साल में वह 3 बार नर्वस नाइंटीज में आउट हुए. अगर वह इन 3 पारियों में शतक जड़ देते तो संन्यास लेते समय उनकी उम्र 38 साल की थी और उनके नाम 38 टेस्ट शतक हो जाते.

Exit mobile version