क्या मुंबई इंडियंस से अलग होंगे सूर्यकुमार यादव? सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल

Surya Kumar Yadav: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है.
Surya Kumar Yadav

सूर्याकुमार यादव

Surya Kumar Yadav: टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बार सूर्या अपनी सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस के साथ उनके भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्काई ने अपने सोशल मीडिया से मुंबई इंडियंस से जुड़े कई पोस्ट हटा दिए हैं. इसके अलावा टीम को अनफॉलो करने की खबरों ने फैंस के बीच हलचल तेज कर दी है.

क्या मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ेंगे सूर्यकुमार यादव?

दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है. साथ ही उन्होंने अपने इंस्टा बायो पर लिखे MI को भी हटा दिया है, जिसके बाद उनके मुंबई इंडियंस को छोड़ने की अटकलें तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या ने अपने अकाउंट से आईपीएल 2026 से जुड़ी मुंबई इंडियंस के सभी पोस्ट हटा दिए हैं. उनके अकाउंट में अब सिर्फ एमएस धोनी और रोहित शर्मा के साथ वाली एक तस्वीर नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: ‘बहुत सारी चीजें हो रही…’,कप्तानी गई तो सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, अय्यर के लिए कही बड़ी बात

IPL 2026 में सूर्या का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इस सीजन उन्होंने 13 मैच खेलते हुए 147.54 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 270 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. बीते कुछ सालों में सूर्या का यह सबसे खराब सीजन रहा है.

ट्रेड की अटकलें तेज

भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करने की खबरों के बाद उनके ट्रेड की अटकलें तेज हो गई हैं. फैंस उनके ट्रेड के कयास लगा रहे हैं. लोगों का मानना है कि सूर्या अब अपनी पुरानी टीम केकेआर का हिस्सा बन सकते हैं. वहीं, कुछ लोग उनके लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने के कयास लगा रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें