Women T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने जीता 7वां टी20 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने जीता 7वां टी20 वर्ल्ड कप
Women T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ये खिताब अपने नाम कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार आईसीसी महिला टी20 विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया है. इस मैच में इंग्लैंड के 151 रन के टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 18 ओवर तक चेज कर लिया.
इंग्लैंड का सपना टूटा
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रनों का ही टारगेट सेट कर पाया. दूसरी इनिंग में चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कल ली और इंग्लैंड का विश्वकप जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया.
इस बार प्राइज मनी
फाइनल मुकाबला जीतने पर ऑस्ट्रेलिया पर जमकर पैसों की बारिश हुई है. आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए इस बार प्राइज मनी के लिए 8.76 मिलियन डॉलर लगभग 73.1 करोड़ रुपए थे. महिला टी20 विश्व कप के इतिहास का ये सबसे बड़ा प्राइज मनी पूल था और पिछली बार से ये 10 प्रतिशत ज्यादा है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम कितने रुपये मिले
महिला टी20 विश्व कप 2026 की बात करें तो 7वीं बार चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्राइज मनी के रूप में 2.34 मिलियन डॉलर लगभग 19.5 करोड़ रुपए मिले, जबकि उपविजेता इंग्लैंड को 1.17 मिलियन डॉलर लगभग 9.7 करोड़ रुपए मिले हैं. इसके अलावा भी कई अतिरिक्त इनाम ऑस्ट्रेलिया को मिले है.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू को बनाया यादगार, जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का