Asia Cup 2026 Final: पाकिस्तान को दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने हराकर फाइनल के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है. वहीं इस हार के साथ पाकिस्तान का एशिया कप जीतने का सपना इस बार भी अधूरा रह गया. दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है, यानी कि अब Womens Asia Cup 2026 का खिताबी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना हैं.
श्रीलंका ने तीसरी बार बनाई जगह
सबसे खास बात ये है कि श्रीलंका तीसरी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइल मुकाबला बड़ा ही रोमांचक रहा. पाकिस्तान की कप्तान सना फातिमा की 47 रनों की पारी के दम पर टीम ने श्रीलंका के सामने 131 रनों का टारगेट सेट कर दिया. लेकिन अंत में श्रीलंका ने 4 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली.
13 सितंबर को खेला जाएगा मुकाबला
फाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत बनाम श्रीलंका के बीच ये एशिया कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार 13 सितंबर को खेला जाएगा. ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा जबकि दोनों टीमों की कप्तान मैच से करीब आधे घंटे पहले मैदान में उतरेंगी.
2024 में भारत को हराया था
गौरतलब है कि इससे पहले यानी साल 2024 में श्रीलंका ने भारत को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था. अब सबकी निगाहें इस फाइनल मुकबालें पर टिकी हुई है. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि इस बार महिला टीम श्रीलंका को हराकर अपना पिछला हिसाब बराबर करेगी.
फ्री में कहां देखें मैच
इस मैच का मजा आप अपने घर पर टीवी में सोनी टीवी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं. वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर होगी. फ्री में भी आप इस मैच का मजा ले सकते है. India Womens vs Sri Lanka Womens Final का मजा डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मिलेगा.
यह भी पढ़ें: ईशान किशन की टीम ने खत्म किया 13 साल का सूखा, साउथ जोन को हराकर जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
