Vistaar NEWS

Women’s Asia Cup Final: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से रौंदा

IND vs SL

भारत बनाम श्रीलंका

IND vs SL FINAL : भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हरकार विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. महिला एशिया कप के इतिहास में भारत 8वीं बार चैंपियन बन गया है. भारत की इस जीत की हीरो श्री चरणी रही, जिन्होंने फाइनल में 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम 111 रनों पर ही सिमट गई.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

श्रीलंका: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या

Kamakhya Reley

भारत ने जीता विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब. फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर टीम इंडिया 8वीं बार एशिया कप की चैंपियन बनी.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को पांचवां झटका

श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा कविशा दिलहारी 7 रन बनाकर श्री चरणी की गेंद पर आउट हो गई हैं. उनके बाद भारतीय गेंदबाज ने नीलाक्षिका सिल्वाको भी आउट कर दिया है.

Kamakhya Reley

दीप्ति शर्मा ने चमारी और विशमी को किया आउट

दीप्ति शर्मा ने चमारी अथापथु 36 और विशमी गुणरत्ने को 20 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है.

Kamakhya Reley

5 ओवर के बाद श्रीलंका का सक्षककोर 33-1

5 ओवर के बाद श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं. विशमी गुणरत्ने 10 और चमारी अथापथु 18 रन बनाकर आउट हो गई है.

Kamakhya Reley

श्रीलंका की खराब शुरुआत

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा इमेशा दुलानी 4 गेंदों में 4 रन बनाकर क्रांति गौड़ की गेंद पर आउट हो गई हैं.

Kamakhya Reley

भारत ने श्रीलंका को दिया 184 रनों का टारगेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. अब श्रीलंका को जीत के लिए 184 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की.

Kamakhya Reley

भारत को पांचवां झटका

भारत का पांचवां विकेट गिरा दीप्ति शर्मा 7 गेंदों में 5 रन बनाकर रनआउट हो गई हैं. उनके बाद गुनालन कमलिनी बल्लेबाजी करने उतरी हैं.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा ऋचा घोष 13 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उनके बाद दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी करने उतरी है.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा शैफाली वर्मा के बाद स्मृति मंधाना भी आउट हो गईं हैं. स्मृति ने इस मुकाबले में 39 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा 39 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट जो गईं हैं. अपनी इस पारी में शैफाली ने 9 चौके और 2 छक्के जड़े.

Kamakhya Reley

स्मृति मंधाना ने जड़ी फिफ्टी

स्मृति मंधाना ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी 36वीं फिफ्टी है.

Kamakhya Reley

शैफाली वर्मा ने जड़ी फिफ्टी

शैफाली वर्मा ने 24 गेंदों में जड़ा अर्धशतक. टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी 21वीं फिफ्टी है.

Kamakhya Reley

भारत की मजबूत शुरुआत

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई है. दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दमदार भारत ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है. स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रही है.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

श्रीलंका: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

Exit mobile version