Smriti Mandhana: महिला एशिया कप 2026 का सातवां मुकाबला गुरुवार 03 सितंबर को भारत और हांगकांग के बीच खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें महिला क्रिकेट के इतिहास में खास मुकाम पर पहुंचा दिया. मंधाना ने इस मुकाबले में 124 रन की शतकीय पारी खेलकर न सिर्फ टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं.
टी20 इंटरनेशनल में जड़ा दूसरा शतक
हांगकांग के खिलाफ इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों में 124 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.टी20 इंटरनेशनल में ये मंधाना का दूसरा शतक है. इसी के साथ वह टी20I में दो शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. इतना ही नहीं इस शतक के साथ स्मृति महिला एशिया कप में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज भी बन गई हैं.
🔹 Most runs in Women’s international cricket
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
🔹 Highest individual score in Women’s T20 Asia Cup
🔹 Most 100s in Women’s international cricket
Talk about a record-breaking knock from Vice-captain Smriti Mandhana 🫡🫡#TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvHK pic.twitter.com/oCizHtSjSz
यह भी पढ़ें: श्रीलंका की एक गलती और हो गया 188 करोड़ का नुकसान! अब भारत करेगा चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी
सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी खिलाड़ी
हांगकांग के खिलाफ इस मुकाबले में शतक जड़ने के साथ ही स्मृति मंधाना ने एक और बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है. वह अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने भारत की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज के 10868 इंटरनेशनल रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. मिताली के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 10880 रन दर्ज हैं.
🚨 Record Alert 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
Smriti Mandhana is now the leading run-getter in women's internationals 🫡🫡
She surpasses former #TeamIndia captain Mithali Raj 👏👏#WomensAsiaCup | #INDvHK pic.twitter.com/qqxNYJcunz
सबसे ज्यादा शतक भी मंधाना के नाम
इस शतक के साथ ही स्मृति मंधाना ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में अब उनके नाम 18 शतक हो गए हैं.इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 17-17 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं.
