Women’s Hockey Team: जापान के आइची-नगोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में महिला हॉकी इवेंट में भारत ने फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर साउथ कोरिया को 2-0 से हराया. अब फाइनल में भारत का सामना चीन से होगा. बता दें, चीन ने जापान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी.
फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने कम से कम अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. अब फाइनल में भारत का सामना चीन से होगा जहां वह जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम करना चाहेगी. सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत ने कोरिया को 2-0 से हरा दिया है.
𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔 𝗔𝗥𝗘 𝗜𝗡 𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗜𝗡𝗔𝗟! 🇮🇳🔥 The Indian Women’s Team beats South Korea 2-0 in the second semi-final of Asian Games 2026 to book their place in the gold medal match! 🏑💪 China await in the final on October 2. One last battle for gold. 🇮🇳🏆 #HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AichiNagoya2026
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 30, 2026
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, नीरू ने जीत गोल्ड तो मनीषा का सिल्वर पर कब्जा
सेमीफाइनल में कोरिया ने किया शानदार प्रदर्शन
सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए भारत को कड़ी टक्कर दी. हालांकि, मैच के 43वें मिनट में भारत ने अपना पहला गोल दाग कर बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद 47वें मिनट में ही भारत ने अपना दूसरा गोल कर के मुकाबले में अपनी मजबूत पकड़ बना ली. आखिर में भारत की यही बढ़त निर्णायक साबित हुई.
44 साल बाद भारत की गोल्ड पर नजर
सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को हराने के बाद अब भारतीय महिला हॉकी टीम की नजर गोल्ड मेडल पर होगी. बता दें, एशियन गेम्स में भारत की महिला हॉकी टीम ने सिर्फ एक बार ही 1982 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. उस समय पहली बार महिला हॉकी को इन गेम्स में शामिल किया गया था. इससे पहले साल 2023 में हांगझोऊ में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था जबकि 2018 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.
