Vistaar NEWS

पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा महिला T20 WC 2028, क्या भारत के मैचों का बदलेगा वेन्यू?

Women’s T20 WC

महिला टी20 वर्ल्ड कप

Women’s T20 WC 2028: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तान को इस आगामी टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई है. ऐसे में भारतीय टीम के मैच यूएई में कराए जाने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि आईसीसी की ओर से अभी भारत के मैचों के वेन्यू को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी करेगा भारत

दरअसल आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए पाकिस्तान को मुख्य मेजबान बनाया गया है. 12 टीमों के बीच यह टूर्नामेंट 7 सितंबर से 1 अक्टूबर 2028 के बीच खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि भारत के मुकाबलों के अलावा बाकी सभी मैच पाकिस्तान में ही आयोजित हो, जिसमें नॉकआउट मैच भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: पहले वनडे में भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, प्रतीका रावल ने जड़ा शतक

न्यूट्रल वेन्यू में हो सकते हैं भारत के मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुए समझौते के तहत, जब भी दोनों में से कोई भी देश आईसीसी या एशियाई टूर्नामेंट की मेजबानी करता है, तो दूसरी टीम अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलती है. चैंपियन ट्रॉफी 2025 के दौरान भी यही नीति लागू की गई थी. उस दौरान टीम इंडिया ने अपने सभी मैच यूएई में खेले थे और दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था.

लाहौर में हो सकता है फाइनल

पीसीबी के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पाकिस्तान चाहता है कि आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी न्यूट्रल वेन्यू की व्यवस्था अपनाई जाए. हालांकि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात को व्यावहारिक विकल्प बताया है. पीसीबी के एक अधिकारी के मुताबिक भारतीय महिला टीम के टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण तक पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में अगर भारत फाइनल में जगह नहीं बना पाता है, तो टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला लाहौर में आयोजित किया जा सकता है. हालांकि, यह पाकिस्तान की सोच और योजना है, फिलहाल आईसीसी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया है.

Exit mobile version