WPL 2027 Unsold Players List: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा लुटाया, तो वहीं कुछ ऐसे नाम भी रहे जिन्हें कोई खरीददार नहीं मिला. आगामी सीजन के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुकी कई बड़ी और मंझी हुई खिलाड़ियों पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया है और वे अनसोल्ड रह गई. आज हम आपको ऐसे ही 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो WPL 2027 ऑक्शन में अनसोल्ड रह गई हैं.
1. साइका इशाक
भारतीय महिला स्पिनर साइका इशाक महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में अनसोल्ड रही हैं. नीलामी में साइका 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरी थी. लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. विमेंस प्रीमियर लीग में साइका मुंबई इंडियस की ओर से खेल चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फ्रेंचाइजियों ने स्पिन गेंदबाजी के लिए नए चेहरों और कम बेस प्राइस वाले अनकैप्ड घरेलू खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. इसी वजह से साइका को कोई खरीददार नहीं मिला है.
2. गौतमी नाइक
भारतीय महिला क्रिकेटर गौतमी नाइक भी इस ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं. WPL 2027 की नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया था. जिसके बाद नीलामी में किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया. विमेंस प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन में गौतमी 10 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरी थी.
3. सोफिया डंकले
इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले WPL 2027 ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं. कोच्चि में हुई इस नीलामी में उनका न बिकना सबसे ज्यादा हैरान करने वाला रहा. टी20 क्रिकेट में शानदार फॉर्म में होने के बावजूद सोफिया को कोई खरीददार नहीं मिला. ऑक्शन में इंग्लिश बल्लेबाज 50 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरी थी.
4. चमारी अटापट्टू
विमेंस प्रीमियर लीग 2027 मिनी ऑक्शन में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू भी अनसोल्ड नहीं हैं. कोच्चि में हुई इस नीलामी में चमारी का अनसोल्ड रहना सबसे हैरान करने वाला रहा. अटापट्टू ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला. मिनी-ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों के लिए सीमित स्लॉट होने के कारण किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई. चमारी लगातार दूसरे सीजन में अनसोल्ड नहीं हैं.
5. उमा छेत्री
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बलेलबाज उमा छेत्री WPL 2027 ऑक्शन में अनसोल्ड रही. उमा 30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरी थी. इससे पहले वह डब्ल्यूपीएल में यूपी वॉरियर्ज के लिए खेल चुकी हैं. साथ ही उमा 2025 वनडे वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला टीम की सदस्य भी रही हैं.
यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में ही उमा काश्वी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, कितने पैसों में लगा दांव
