Vistaar NEWS

महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देकर फंसे योगराज सिंह, चंडीगढ़ में FIR दर्ज

Yograj Singh

योगराज सिंह

Yograj Singh: भारतीय पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. महिलाओं को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के बाद उनके खिलाफ चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज हो गई है.

योगराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक योगराज सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक वेब सीरीज की वायरल क्लिप पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया. जिसके चलते उनके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 36 में केस दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक उनपर भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 79 की धारा 62 ए के तहत केस दर्ज कराया गया है. साथ ही उनके खिलाफ इस मामले में कड़ा एक्शन लेने की मांग की गई है. बता दें, पुलिस ने योगराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया में जगह, तिलक वर्मा कप्तान, BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम का किया ऐलान

पहले भी कई बार विवादों में रहे योगराज सिंह

योगराज सिंह का विवादों से पुराना नाता है. वह पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं. वह अक्सर क्रिकेट, खिलाड़ियों और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं. लेकिन कई बार उनके बयान विवाद का कारण बन जाते हैं. इस बार महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर मामला कानूनी मोड़ ले चुका है.

वेब सीरीज में आएंगे नजर

योगराज सिंह क्रिकेट कोच के अलावा एक एक्टर भी हैं और फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. वह बॉलीवुड और कई पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. अब वह जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं. बता दें, योगराज सिंह ने भारत के लिए 1 टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले हैं.

Exit mobile version