Vistaar NEWS

You+Me…पत्नी नताशा के जन्मदिन पर हेड कोच गौतम गंभीर का रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास पोस्ट

Gautam Gambhir and Natasha

गौतम गंभीर और नताशा

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की पत्नी नताशा जैन आज 26 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही है. नताश के बर्थडे के खास मौके पर गंभीर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर करते हुए विश किया है. टीम इंडिया इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. हालांकि इस दौरे पर गंभीर भारतीय टीम के साथ नहीं गए हैं.

गौतम गंभीर ने पत्नी के लिए किया खास पोस्ट

दरअसल टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार 26 जुलाई को अपनी पत्नी नताशा जैन के लिए इंस्टाग्राम में एक खास पोस्ट शेयर किया. गंभीर ने अपनी और नताशा की साथ वाली एक फोटो पोस्ट की और उन्हें जन्मदिन की शुभकमनाएं दी. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा You+ME= My Favourite Story, Happy Birthday इस कैप्शन के साथ उन्होंने एक दिल भी लगाया.

यह भी पढ़ें: IND VS ZIM: बल्ले से फ्लॉप हुआ अभिषेक शर्मा, लेकिन गेंदबाजी में दिखाया दम, T20I में रचा इतिहास

कब हुई थी दोनों की शादी?

गौतम गंभीर और नताशा जैन की शादी 16 साल पहले 28 अक्तूबर, 2011 को हुई थी. दोनों की 2 बेटियां आजीन और अनाइशा हैं. नताशा एक बिजनेस फैमिली से नाता रखती हैं. उनके पिता रवींद्र जैन दिल्ली के एक जाने-माने कपड़ा उद्योगपति हैं. नताशा और गंभीर के पिता अच्छे दोस्त हैं. गंभीर के पिता दीपक गंभीर की बात करें तो उनका टेक्सटाइल का बिजनेस है.

गौतम गंभीर को दिया गया आराम

गौतम गंभीर की बात करें तो इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें आराम दिया गया है. बीसीसीआई ने उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे दौरे के लिए हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी हैं. हाल ही में भारतीय टीम को गंभीर की कोचिंग में लगातार दो टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. हैरानी की बात यह है कि इन दोनों सीरीज में भारत ने एक भी मैच नहीं जीते थे.

Exit mobile version