Vistaar NEWS

रमनदीप सिंह के वेडिंग रिसेप्शन में जमकर झूमे युवराज-अभिषेक, जबरदस्त डांस का वीडियो वायरल

Ramandeep Singh-Charlie Chauhan Reception

रमनदीप सिंह-चार्ली चौहान रिसेप्शन

Ramandeep Singh’s Wedding Reception: भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह और टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान 7 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने गुरुद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिसमें परिवार वालों के साथ खास लोग ही शामिल रहे. शादी के बाद दोनों ने वेडिंग रिसेप्शन दिया जिसमें युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह समेत कई स्टार खिलाड़ी पहुंचे. रमनदीप के रिसेप्शन में भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

युवराज-अभिषेक ने किया जबरदस्त डांस

दरअसल रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान के वेडिंग रिसेप्शन में पंजाबी सिंगर रंजीत बावा ने शानदार परफॉर्म किया. इस दौरान उन्होंने अपने पॉपुलर गाने गए. रंजीत बावा के इन गानों पर अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बराड़ ने जमकर डांस किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में रंजीत युवराज सिंह के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं, फिर वह युवी से डांस करने को कहते हैं और इसके बाद युवराज ने अभिषेक शर्मा के साथ जबरदस्त डांस किया.

यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन हैं उनकी दुल्हनियां चार्ली चौहान

शुभमन गिल के पिता भी हुए शामिल

रमनदीप और चार्ली के रिसेप्शन में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पिता भी पहुंचे थे. वायरल वीडियो में गिल के पिता भी सभी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. बता दें, गिल इन दिनों टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस मुकाबले की शुरुआत 15 अगस्त से होगी.

8 साल से कर रहे थे डेट

बता दें, रमनदीप सिंह ने टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी रचाई. दोनों करीब 8 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. आठ साल तक दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और लंबे समय के बाद अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया और शादी के बंधन में बंध गए.

Exit mobile version