Dada-Yuvi Reunion at DC: भारतीय पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. हाल ही में सौरव गांगुली को टीम का हेड कोच बनाया गया था. अब युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है. खास बात यह है युवराज अपने करियर में पहली बार किसी टीम के कोच बने रहे हैं. आईपीएल 2027 के आगामी सीजन में युवराज सिंह और सौरव गांगुली एक साथ एक ही फ्रेंचाइजी के लिए काम करते नजर आएंगे.
दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच बने युवराज सिंह
आईपीएल 2027 के सीजन से पहले भारतीय पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं. वह आगामी सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका में नजर आएंगे. बीते दिन मंगलवार 14 अक्टूबर को फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी. बता दें, युवराज का इस फ्रेंचाइजी से पुराना नाता रहा है, साल 2015 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. उस सीजन उन्होंने दिल्ली के लिए सभी 14 मैच खेले थे.
A champion. A leader. 𝐀 𝐓𝐢𝐠𝐞𝐫. 🐅🔥 The legend who inspired generations is ready to shape Dilli’s legacy. Welcome home, Yuvi paa! 💙❤️ https://t.co/i7A77rv2tJ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 13, 2026
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर 38 साल के इस गेंदबाज ने रणजी में काटा गदर, डेब्यू पर खोला पंजा
मैदान पर फिर नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर युवराज सिंह और दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की जोड़ी एक बार फिर मैदान में साथ नजर आएगी. गांगुली आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, युवराज बतौर असिस्टेंट और बैटिंग कोच फ्रेंचाइजी के साथ नजर आएंगे. बता दें, युवराज सिंह ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू साल 2000 में सौराव गांगुली की कप्तानी में किया था. ऐसे में एक बार फिर इन दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी नई भूमिका में मैदान पर साथ नजर आएगी.
नई जिम्मेदारी मिलने पर क्या बोले युवराज सिंह?
44 साल के युवराज सिंह ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि वे दिल्ली कैपिटल्स के साथ इस नई पारी को शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि टीम के साथ उनका पुराना नाता रहा है और वे फ्रेंचाइजी के मालिकों को भी कचे से जानते हैं. युवराज के आईपीएल करियर की बात करें तो वह इससे पहले आईपीएल में बतौर खिलाड़ी खेल चुके हैं. आईपीएल में उन्होंने 2007-08 से 2019 तक कुल 132 मैच खेले हैं, जिसकी 126 पारियों में उन्होंने 2750 रन बनाए थे. जबकि 73 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 36 विकेट भी झटके. आईपीएल में युवी दिल्ली के अलावा, पंजाब, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, आरसीबी, पुणे वॉरियर्स का हिस्सा रह चुके हैं.
