Vistaar NEWS

‘कांग्रेस के जमाने में ग्वालियर विकास के लिए आंसू…’, विस्तार न्यूज के मंच पर क्या बोले लाल सिंह आर्य?

Lal Singh Arya on Vistaar News

विस्तार न्यूज के मंच पर लाल सिंह आर्य

Lal Singh Arya On Vistaar News: ग्वालियर में आज विस्तार न्यूज के मंच पर ‘ग्वालियर विस्तार सम्मान’ का आयोजन किया गया है. जिसमें प्रदेश के कई दिग्गज शामिल हुए हैं. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य भी शामिल हुए. जिन्होंने हर मुद्दे पर खुलकर बात की. जानें उन्होंने क्या कहा?

बीजेपी उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि राजनीतिक दल और नेता जिसमें पीढ़ीगत जिम्मेदारी नहीं दी जाती तो वह दल समाप्त हो जाता है. युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि जिसमें कुछ करने की ललक होती है. युवा वह होता है. देश में दो ही बड़े दल हैं. भाजपा और कांग्रेस. कांग्रेस ने युवा पर फोकस नहीं किया. इसलिए उसकी दुकान बंद हो गई है. हालांकि, दुकान को खोलने के लिए तमाम षड़यंत्र करते रहते हैं, वो अलग बात है. लेकिन भाजपा सकारात्मक रूप से युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है.

कांग्रेस को युवाओं की कोई चिंता नहीं: लाल सिंह

लाल सिंह आर्य साधारण परिवार से आते हैं. उनका काफी समय से आरएसएस से जुड़ाव रहा है. राहुल गांधी के इंदौर दौरे और भाजपा- कांग्रेस में युवाओं के अंतर को लेकर लाल सिंह ने कहा कांग्रेस का दोहरा चरित्र है. राजनीति में दोहरा चरित्र नहीं होना चाहिए. 150 सालों की कांग्रेस पार्टी ने 60 सालों तक राज किया लेकिन युवाओं की कोई चिंता नहीं हुई. आज दुकान बंद होने पर युवा दिखाई दिया और उनकी समस्याएं दिखाई दी.

कांग्रेस के लिए पहले पार्टी फिर देश

उन्होंने राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में जब 12 बजे रात छात्रों को पीटा जाता है, तो कांग्रेस के नेताओं की बोलती बंद हो जाती है. संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन कितना और क्या बोलना है. इसकी सीमा होती है. राजनीति में देश पहले होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के लिए पार्टी पहले देश बाद में है. युवा के लिए देश पहले है.

यूपीआई को लेकर क्या बोले लाल सिंह आर्य?

लाल सिंह आर्य ने कहा कि जो छेंद कांग्रेस ने चालू कर रखा था. उसे भाजपा ने बंद कर दिया है. अब चाहे किसान सम्मान निधि हो या कोई भी सरकार की योजना से मिलने वाली मदद. सीधे खाते में पैसे जाते हैं.

धर्मेंद्र प्रधान दोषी नहींः लाल सिंह आर्य

धर्मेंद्र प्रधान ने घोटाला नहीं किया है. उन्होंने खुद ही सीबीआई की जांच की मांग की थी. इसके बाद भी जब छात्र उनके इस्तीफे पर डटे रहे तो उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया. लेकिन वे दोषी नहीं हैं.

ये भी पढ़ेंः अब MP विधानसभा होगी लाइव! विंटर सेशन से होगी शुरुआत, आम लोग भी देख सकेंगे कार्यवाही

ग्वालियर को लेकर लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस के सरकार के जमाने में ग्वालियर विकास के लिए आंसू बहा रहा था, लेकिन आज ग्वालियर की तस्वीर देखिए कितना बदल गया है. सड़क से लेकर एयर कनेक्टिविटी तक हर जगह चहुंमुंखी विकास हुआ है.

Exit mobile version