Bank Strike Alert: बैंक कर्मचारी लंबे समय से 5 डे वर्किंग (5 दिन काम) की मांग कर रहे हैं. बीते दिनों बैंक यूनियनों ने अपनी मांगो को उठाते हुए कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह आने वाले दिनों में देशव्यापी 3 दिनों की बैंक हड़ताल करेंगे. बैंक युनियनों के अनुसार बैंक कर्मचारी 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक 3 दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल करने जा रहे हैं.
सरकार ने अपील की जारी
इसको लेकर सरकार ने अपील जारी कर दी है. आम जनता की सुविधाओं और वित्तीय कामकाज पर पड़ने वाले असर को देखते हुए सरकार ने बैंक यूनियनों से हड़ताल वापस लेने की सख्त अपील की है. लगातार बन रहे दबाव और प्रस्तावित हड़ताल के बीच, सरकार और श्रम मंत्रालय ने इस मामले में दखल दिया है.
मांग पर विचार किया जा रहा है
सरकार ने बैंक यूनियनों से अपील की है वे सिंतबर में प्रस्तावित अपनी हड़ताल को वापस ले लें. सरकार का कहना है कि ‘5-Day Work Week’ की मांग पर विचार किया जा रहा है और बातचीत के जरिए इसका समाधान निकाला जा सकता है. सरकार ने इस अपील के पीछे मुख्य तर्क दिया है कि कि अचानक हड़ताल पर जाने से देश की अर्थव्यवस्था और आम जनजीवन पर नकारात्मक असर पड़ेगा.
बैंक यूनियनों की मुख्य मांग
बैंक यूनियनों की मुख्य मांग है कि हर शनिवार को छुट्टी घोषित कर पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू किया जाए. अभी महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. इसके साथ ही यूनियनों ने प्रस्ताव रखा है कि शनिवार की छुट्टी के बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट एकस्ट्रा काम कराया जा सकता है, यानी कि कर्मचारियों के काम में कुल घंटे में बड़ी कमी न आए पर छुट्टी हफ्ते में दो दिन मिलनी चाहिए.
बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी. इसके अलावा यदि बातचीत से समाधान नहीं निकला, तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी गई है.
ये भी पढ़ेंः ‘फांसी दी जाए, नंदन यादव जैसों को जीने का अधिकार नहीं…’, जमुई कांड पर भड़के पप्पू यादव
