Vistaar NEWS

बाइक एक्सीडेंट होते ही हेलमेट से निकला एयरबैग, गुब्बारे की तरह ढका राइडर का शरीर, देखें Video

viral video

बाइक एक्सीडेंट हेलमेट एयरबैग

Motorcycle Airbag Helmet Video: दुनिया भर में लोगों के कार लेने का कारण यह भी होता है कि, कार बाइक के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित होती है. चूंकि, कार कवर्ड रहती है. कार में एयरबैग्स रहते हैं जोकि टकराव होने पर बाहर आते हैं और फूल जाते हैं. लेकिन जरा सोचिए, इसी प्रकार अगर बाइकचालकों को ऐसा हेलमेट मिले जिसमें एयरबैग्स हों तो. दरअसल इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

वीडियो में क्या दिखाई देता है ?

वीडियो में दिखाई देता है कि, एक्सीडेंट होते ही हेलमेट से एक बड़ा एयरबैग निकलकर राइडर के पूरे शरीर में फैलकर ढंकता है. जैसै, किसी बड़े से गुब्बारे के अंदर कोई इंसान समा गया हो. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एयरबैग इंसान को इस तरह कवर करता है, जिससे उसे कोई खरोच तक नहीं आई. बाद में एयरबैग अपने आप सिकुड़ता भी दिखाई देता है.

चीन का बताया जा रहा वीडियो

यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है. चीन की लैंक्सी येमा मोटरसाइकिल फिटिंग और यानफेंग ऑटोमोटिन कंपनी से जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें कि, लैंक्सी येमा मोटरसाइकिल फिटिंग चीन की एक हेलमेट निर्माता कंपनी है, जोकि सालाना 25 लाख हेलमेट बनाती है. हालांकि, अभी तक दोनों ही कंपनियों ने एयरबैग वाले हेलमेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

वीडियो में हेलमेट पर एक जगह इटली के ब्रांड agv का लोगो की ब्रांडिंग भी देखी गई है. यह भी माना जा रहा है कि वीडियो AI द्वारा तैयार किया गया हो. वहीं, ऐसा नहीं है कि, इस तरह का वीडियो पहली बार आया हो. साल 2022 में इटली की कंपनी AIROH और स्वीडन की Autoliv कंपनी ने मिलकर एयरबैग वाला हेलमेट पेश किया था.

Exit mobile version