Vistaar NEWS

EPFO के लाखों खाताधारकों के लिए राहत की खबर, निष्क्रिय PF खातों में जमा रकम होगी वापिस, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

EPFO

EPFO

EPFO: देश में कई EPFO खाताधारक ऐसे हैं जिनके खाते निष्क्रिय हो चुके हैं. क्योंकि किसी ईपीएफओ खाते में जब लगातार तीन साल तक कोई वित्तीय गतिविधि नहीं होती तो उसे निष्क्रिय कर दिया जाता है. ऐसे लाखों खाते सालों से निष्क्रिय पड़े हैं और उनमें लोगों का पैसा भी फंसा हुआ है. लेकिन अब खुशखबरी ये है कि इन खातें फंसा आपका पैसा वापस आपके खाते में भेजा जाएगा. दरअसल सरकार ने 31 लाख निष्क्रिय खातों की पहचान की है और श्रम मंत्रालय ने निष्क्रिय पीएफ खातों में पड़ी छोटी रकम को वापस करने की तैयारी कर ली है.

आवेदन या कागजी कार्यवाही नहीं करना पड़ेगा

अब सबसे बड़ी और खास बात ये है कि खाताधारकों को इसके लिए किसी भी तरह का कोई आवेदन या कागजी कार्यवाही नहीं करना पड़ेगा. पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा. सरकार के अनुसार देश में करीब 6 लाख खाते ऐसे हैं, जिनमें 1000 रुपये या उससे कम राशि जमा हैं. न खातों में जमा रकम बिना किसी आवेदन के सीधे संबंधित बैंक खातों में भेजी जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार जो खाते आधार से लिंक हैं, इसमें पैसा तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया जाएगा.

स्टेप वाइज तरीके से भेजी जाएगी राशि

बाकि बचे खातों में स्टेप वाइज तरीके से राशि भेजी जाएगी. आपको बता दें कि फिलहाल इस प्रक्रिया को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है. इस योजना के पहले चरण में 6 लाख खातों को शामिल किया गया है. अगर इस चरण में व्यवस्था सफल रही तो बाकि 25 लाख निष्क्रिय खातों में इसी मॉडल के तहत रकम ट्रांसफर की जाएगी.वहीं करीब 31.86 लाख निष्क्रिय खातों में लगभग 10,903 करोड़ रुपये जमा हैं. इसके अलावा 1000 रुपये तक की राशि वाले खातों में कुल 30.52 करोड़ रुपये पड़े हैं.

ये भी पढ़ें: Gwalior News: “या तो हाईवे बनाओ या टोल हटाओ”, बुलेट सवार युवकों ने फिल्मी स्टाइल में टोल प्लाजा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Exit mobile version