Vistaar NEWS

CJP प्रोटेस्ट में GenZ ने Bitchat ऐप का जमकर इस्तेमाल किया, अब भारत में एप स्टोर से हटाया गया

Bitchat app ban in India

CJP प्रोटेस्ट में Bitchat ऐप का जमकर इस्तेमाल किया GenZ, अब भारत से हटाया गया

Bitchat App Ban in India: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रोटेस्ट के दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप को बंद कर दिया गया है. प्रोटेस्ट के दौरान जब सरकार ने कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क को बंद कर दिया था. उस दौरान Bitchat नाम का मैसेजिंग GenZ का सहारा बना था, क्योंकि यह ऐप बिना इंटरनेट के भी काम करता था. GenZ ने इस ऐप का सबसे ज्यादा उपयोग किया, लेकिन अब Bitchat ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, क्योंकि गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, भारत के ऐप स्टोर से इसे हटा दिया गया है.

Bitchat ऐप के डेवलपर और ट्विटर के को-फाउंडर डैक डोर्सी ने एक पोस्ट किया है. जिसमें बताया कि ऐप को सिर्फ भारत के ऐप स्टोर से हटाया गया है. बाकी देशों में यह ऐप स्टोर पर उपलब्ध रहेगा. पढ़ें डैक डोर्सी ने क्या बताया.

भारत से हटाया गया Bitchat ऐप

डैक डोर्सी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की मांग के अनुसार, Bitchat ऐप को इंडिया ऐप स्टोर से हटा दिया गया है, क्योंकि इसमें ऐसा कंटेंट है जो भारत में गैर-कानूनी है और ऐप रिव्यू गाइडलाइंस के मुताबिक नहीं है. जिन जगहों पर आप अपने ऐप उपलब्ध कराते हैं, वहां के सभी कानूनी नियमों का पालन करना जरूरी है.”

स्थानीय कानूनों का पालन करना ऐप की जिम्मेदारी

आगे लिखा, “यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप समझें और तय करें कि ऐप सभी स्थानीय कानूनों का पालन करता है, न कि सिर्फ गाइडलाइंस का और हां, जो ऐप आपराधिक या साफ तौर पर लापरवाह व्यवहार को बढ़ावा देते हैं या उसके लिए उकसाते हैं, उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाएगा. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69(A) के तहत इसे हटाने की मांग की है.”

ये भी पढ़ेंः हर महीने 500 रुपए बचाकर भी बन सकते हैं करोड़पति, जानें क्या है Step Up SIP का फॉर्मूला

MeitY से संपर्क करने की सलाह

अगर आपको इस हटाने की प्रक्रिया या भारत में कानूनों और जरूरतों के बारे में और जानकारी चाहिए, तो हम आपको सीधे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) से संपर्क करने की सलाह देते हैं. हालांकि, ऐप को इंडिया ऐप स्टोर से हटा दिया गया है, लेकिन यह उन दूसरे इलाकों के ऐप स्टोर में अभी भी उपलब्ध है जिन्हें आपने ऐप स्टोर कनेक्ट में चुना था. इस ऐप का टेस्टफ्लाइट वर्शन भी भारत में बाहरी और अंदरूनी टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं होगा और सभी पब्लिक टेस्टफ्लाइट लिंक काम नहीं करेंगे.

Exit mobile version