Gold Silver Price Crash: भरभराकर गिरी सोने-चांदी की कीमत, हफ्ते भर में 32,000 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का
सोना-चांदी में भारी गिरावट
Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से गिरावट जारी है. यह गिरावट उन दिनों देखी जा रही है, जब ग्लोबल टेंशन के हालात बने हुए हैं. यानी आमतौर पर देखा जाता है कि वैश्विक तनाव या आपदा के दौरान अचानक से सोना-चांदी के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन इन दिनो मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भी कीमत में कमी आई है. जो हर किसी को हैरान कर दिया. जानें क्या है सोना-चांदी का दाम?
सोने-चांदी के कीमतों की अगर एक हफ्तों की बात की जाए, तो भारी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी में करीब 32,000 रुपए तो वहीं सोना में करीब 13,000 रुपए की कमी दर्ज की गई है. यानी यह एक हफ्ते में बहुत बड़ी गिरावट है. लगातार क्रैश हो रही चांदी की कीमतें अपने हाई लेवल से काफी कम हो चुकी हैं. वर्तमान में चांदी आल टाइम हाई से करीब 1,92,000 रुपए की कमी आई है.
32 हजार रुपए टूटी चांदी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मई की एक्सपायरी वाले सिल्वर की कीमत करीब 2,59,435 रुपए थी, जो शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन टूटकर 2,23,305 पहुंच गया, लेकिन क्लोजिंग के दौरान करीब 2,27,470 पर बंद हुआ. यानी कि एक सप्ताह में करीब 32 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई.
एक हफ्ते में सोने में 13,000 रुपए की गिरावट
सोने की अगर बात की जाए, तो सोना भी पिछले एक हफ्ते में काफी लुढ़क गया है. सोमवार को सोना जहां करीब 1,58,466 रुपए था, तो वहीं शुक्रवार के दिन करीब 1,44,825 रुपए पर बंद हुआ. यानी करीब 13,641 रुपए तक एक ही हफ्ते में फिसल गया है. अगर सोने के हाई लेवल की बात की जाए, तो सोना 1,93,096 रुपए तक गया था. वर्तमान में सोना आल टाइम हाई से करीब 49 हजार रुपए सस्ता है.
ये भी पढ़ेंः फरसा वाले बाबा के बाद ड्राइवर की भी मौत, मथुरा में मचा बवाल, दक्ष चौधरी समेत अब तक 13 गिरफ्तार
क्यों सस्ता हुआ सोना-चांदी?
सोने-चांदी की अगर कीमत के गिरावट की बात की जाए, तो अमेरिका फेड ने ब्याज दरों को स्थिर रखा है, जिसकी वजह से सोना-चांदी पर दबाव बढ़ा. इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टेंशन की वजह से कच्चे तेल की तेजी ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है. डॉलर की मजबूती भी एक बड़ा कारण है. यही वजह है कि वैश्विक टेंशन के बीच भी सोना-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई.