Vistaar NEWS

Gold-Silver Rate Crash: धड़ाम से गिरे सोना-चांदी के दाम, दो दिनों में 22,000 रुपए सस्ती हुई चांदी, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price Crash Today

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

Silver Falls 22000 Rupees Two Days: सोना-चांदी की कीमतों पर इन दिनों भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले दो दिनों के दाम की अगर बात की जाए, तो चांदी में करीब 22,000 रुपए की बड़ी गिरावट आई है. जबकि सोना भी करीब 7 हजार रुपए सस्ता हुआ है. आखिरकर सोना-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट कैसे आई और क्या है आज का भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोना में करीब 3 प्रतिशत और चांदी में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. यह गिरावट यहीं नहीं थमी रही. गिरावट का दौर आज शुक्रवार को भी जारी है. सोना-चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है. 1 kG चांदी की एमसीएक्स पर कीमत करीब 2,29,500 के आसपास चल रही है. जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1.46 लाख प्रति 10 ग्राम हो गई है.

दो दिनों से लगातार गिरावट जारी

चांदी और सोने में इस महीने की सबसे बड़ी गिरावट गुरुवार को दर्ज की गई. गुरुवार को करीब 14,000 रुपए की गिरावट दर्ज हुई. इतनी गिरावट के बाद लगा कि शुक्रवार को चांदी में कुछ तेजी आ सकती है, लेकिन शुक्रवार को भी चांदी की कीमतों में भारी गिरावट जारी रही. जिसके बाद चांदी आज शुक्रवार को 2,29,500 के आसपास कारोबार कर रही है.

दो दिनों साढ़े 7 हजार रुपए घटी सोने की कीमत

सोने की अगर बात की जाए, तो आज शुक्रवार को सोने की कीमत करीब 1.46 लाख रुपए दर्ज की गई है, जबकि गुरुवार को सोने की कीमत 1.49 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. दो दिनों की अगर अगर बात करें, तो करीब साढ़े 7 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. आज भी सोना करीब 3,000 रुपए सस्ता हुआ है.

ये भी पढ़ेंः E20 पेट्रोल पर इंश्योरेंस क्लेम होगा या नहीं? सरकार ने वायरल दावे की बताई सच्चाई

क्यों कम हो रही कीमत?

सोना-चांदी की कीमत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका मानी जा रही है. यूएस Fed ने जून 2026 में होने वाली बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने का ऐलान किया है. यानी ब्याज दर पर कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला. निवेशकों को चिंता है कि महंगाई बढ़ने की वजह से ब्याज दरों में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है. शायद यही वजह है कि निवेश को लेकर निवेशक डरे हुए हैं.

Exit mobile version