Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में इन दिनों प्रतिदिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज गुरुवार को बाजार खुलते ही चांदी करीब 5 हजार रुपए से ज्यादा नीचे रही तो वहीं सोने भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, शेयर बाजार की बात की जाए, तो आज उतार-चढ़ाव बना हुआ है. जहां पिछले कुछ दिनों से आईटी के शेयरों में बिकवाली और गिरावट जारी रही, वहीं आज कुछ स्थिरता देखने को मिली है. फिलहाल, बाजार चाल आज बदली-बदली नजर आ रही है.
चांदी पिछले महीने इतनी तेज रफ्तार से बढ़ी की 4 लाख रुपए प्रतिकिलो को पार कर गई, लेकिन जैसे ही चांदी अपने ऑल टाइम हाई 4, 20,000 को पार किया, तो सीधे भर-भराकर गिर गई. वर्तमान में चांदी ऑल टाइम हाई से करीब 1,47,000 रुपए प्रति किलोग्राम नीचे है. पिछले दिनों यानी कि कल बुधवार को चांदी करीब 2,78,000 रुपए पर बंद हुई लेकिन जैसे ही मार्केट खुला तो चांदी करीब 2,73,000 के पास आ गई. यानी कि करीब 5 हजार रुपए सस्ती हो गई.
ऑल टाइम हाई से करीब 32 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना
सोने की अगर बात करें, इसमें कोई खास गिरावट नहीं दर्ज की गई है. लेकिन पिछले दिनों की अपेक्षा मामूली गिरावट देखी गई है. सोना भी पिछले महीने चांदी के साथ ही ऑल टाइम हाई करीब 1,93,000 को पार कर गया था, लेकिन अगले ही दिन से गिरावट देखने को मिली. वर्तमान में सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 32,000 रुपए सस्ता है.
ये भी पढ़ेंः ‘जो लोग अंधेरे में काम करने के आदी थे, उन्हें उजाला…’, CM योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी में गिरावट के साथ ही शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है. शेयर बाजार ग्रीन के साथ ओपन हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद लाल पर आ गया. हालांकि, अब ग्रीन में ही ट्रेड कर रहा है. Nifty 50 वर्तमान में 25,500 के आसपास ट्रेड कर रहा है, तो वहीं सेंसेक्स 82,400 के आसपास ट्रेड कर रहा है.
