Vistaar NEWS

LIC Nominee Change: एलआईसी पॉलिसी में नॉमिनी बदलना है? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरा प्रोसेस

LIC

LIC पॉलिसी में नॉमिनी का नाम कैसे बदलें

LIC Policy Nominee Update: अगर आपने LIC की पॉलिसी ले रखी है और उसमें दर्ज नॉमिनी को बदलना चाहते हैं, तो आप आसानी से बदल सकते हैं. शादी, परिवार में बदलाव या किसी निजी कारण से पॉलिसीधारक नॉमिनी बदलने का फैसला कर सकता है. इसके लिए पूरी पॉलिसी बंद करने या नई पॉलसी लेने का जरूरत नहीं होती.

नॉमिनी बदलना क्यों जरूरी है?

पॉलिसी लेते समय कई लोग अपने माता-पिता, पति-पत्नी या बच्चों को नॉमिनी बनाते हैं. लेकिन समय के साथ परिवार की स्थिति बदल सकती है. शादी होने, बच्चे के जन्म या परिवार में किसी सदस्य के मौत के बाद नॉमिनी की जानकारी अपडेट करना जरूरी हो जाता है. नॉमिनी वह व्यक्ति होता है जिसे पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद पॉलिसी का पैसा मिलता है, इसलिए जानकारी सही रखना बहुत जरूरी है.

LIC पॉलिसी में नॉमिनी कैसे बदलें?

नॉमिनी बदलने के लिए आपको अपनी पॉलिसी वाले LIC ब्रांच या सेवा केंद्र में जाना होगा. वहां नॉमिनी बदलने का फॉर्म भरना होता है. फॉर्म में पॉलिसी नंबर, नए नॉमिनी का नाम, आपसे उसका रिश्ता और उसकी पूरी जानकारी देनी होती है. साथ ही पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं. कुछ मामलों में पॉलिसी की जानकारी ऑनलाइन भी देख सकते हैं, लेकिन नॉमिनी बदलने की सुविधा पॉलिसी ककी प्रकार और LIC की प्रोसेस पर निर्भर करती है.

बदलाव के बाद रिकॉर्ड जरूर चेक करें

नॉमिनी बदलने के बाद यह जरूर चेक कर लें कि LIC के रिकॉर्ड में नया नॉमिनी सही दर्ज हुआ है या नहीं. नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि और रिश्ते में कोई गलती नहीं होनी चाहिए. अगर आपके पास एक से ज्यादा पॉलिसी हैं, तो हर पॉलिसी में नॉमिनी अलग-अलग चेक करें. एक पॉलिसी में बदलने से बाकी पॉलिसियों का नॉमिनी खुद नहीं बदलता.

ये भी पढ़ें-RBI Repo Rate Hike: होम लोन से लेकर कार लोन तक होंगे महंगे, RBI ने बढ़ा दिया रेपो रेट

परिवार में बदलाव हो तो तुरंत अपडेट करें

नॉमिनी की जानकारी को लंबे समय तक पुराना छोड़ने से बाद में परेशानी हो सकती है. इसलिए शादी, बच्चे के जन्म या परिवार में बड़े बदलाव के बाद अपनी LIC पॉलिसी का रिकॉर्ड जरूर देखें. नॉमिनी अपडेट कराने के बाद उससे जुड़े कागजात संभालकर रखें, इससे फ्यूचर में क्लेम के समय दिक्कत नहीं होगी.

Exit mobile version