Vistaar NEWS

Jio IPO Allotment Status: कैसे चेक करें जियो आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट हुआ या नहीं?

jio

जियो आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें

Check Jio IPO Allotment: जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ भारत का सबसे तेजी से सब्सक्राइब होने वाला मेगा पब्लिक इश्यू बन गया है. जियो प्लेटफॉर्म्स अब तक का सबसे बड़ा IPO लेकर आया है. जिसमें निवेशकों ने भर-भरकर अप्लाई किया है. आज 26 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया गया है. जिन जिन निवेशकों को शेयर मिले हैं, उनके डीमैट खातों में मंगलवार, 27 अक्टूबर को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे. यहां जानें कैसे चेक करें कि जिओ का स्टॉक आपको मिला या नहीं?

जिओ के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया. आईपीओ 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. जो काफी ज्यादा है. जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जो केवल 100 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था. सबसे कम समय में सब्सक्राइब होने वाला जिओ पहला आईपीओ है. आज यह शेयर एलॉटमेंट हो गया है, जिसके बाद सबकी निगाहें चेक करने पर टिकी हुई हैं कि उन्हें शेयर मिला है या नहीं? तो यहां जानते हैं कि कैसे चेक करें.

कैसे चेक करें स्टेटस?

ये भी पढ़ेंः SBI ने लॉंच किया ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर, आपको ऐसे मिलेगी मदद

कितने प्रतिशत ज्यादा लिस्टिंग की उम्मीद?

वैसे तो आईपीओ खुलने से पहले यह बताना काफी मुश्किल होता है कि कितने प्रतिशत प्रॉफिट या लॉस में खुलेगा, लेकिन ग्रे मॉर्केट पर नजर रखने वाली वेबसाइट, आईपीओवॉच, जो शेयरों के आईपीओ कितने रुपए में ट्रेड कर रहे हैं. इसका अनुमान लगाते हैं. आईपीओवॉच. इन के अनुसार शेयर 250 रुपए प्रीमियम पर ट्रे़ड कर रहे हैं. यानी कि लगभग 22 प्रतिशत से ज्यादा लिस्टिंग गेन की संभावना है.

Exit mobile version