Vistaar NEWS

Oppo Pad Air 6 लॉन्च, 12.1 इंच बड़ी स्क्रीन और 10050mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर, जानें कीमत

Oppo Pad Air 6

Oppo Pad Air 6 लैपटॉप

Oppo Pad Air 6 Features: आजकल टैबलेट खरीदते समय लोग सिर्फ बड़ी स्क्रीन ही नहीं देखते हैं. लोग यह भी देखते हैं कि डिस्प्ले कितना साफ है, बैटरी कितनी देर चलती है और वीडियो देखने का अनुभव कैसा रहेगा. इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर Oppo ने अपना नया टैबलेट Oppo Pad Air 6 चीन में लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट कंपनी के पुराने मॉडल Oppo Pad Air 5 का नया और बेहतर वर्जन है. इसमें 12.1 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है. इसके साथ ही इसमी MediaTek का नई प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 10,050mAh की दमदार बैटरी मिलती है. कंपनी ने इसे कई रैम और स्टोरेज वाले ऑप्शन में उतारा है. आइए जानते हैं कि इसकी कीमत कितनी है और इसमें क्या-क्या खास फीचर्स मिलते हैं.

12.1 इंच डिस्प्ले

Oppo Pad Air 6 में 2,800 x 1,980 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 12.1 इंच LCD टचस्क्रीन है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 540Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है. डिस्प्ले में 100 प्रतिशत sRGB और 98 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट मिलता है. Soft Light डिस्प्ले वेरिएंट है.

बैटरी और कैमरा

टैबलेट में 10,050mAh बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है. बैटरी क्षमता पिछले मॉडल जैसी है. आगे और पीछे 8 मेगापिक्सल के कैमरे मिलते हैं. इनसे 1080p रिजॉल्यूशन पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग हो सकती है.

प्रोसेसर-रैम और सॉफ्टवेयर

डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360 Super प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक है. ग्राफिक्स के लए Arm Mali-G615 MC2 GPU मिलता है. इसमें 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है.

क्वाड स्पीकर और कनेक्टिविटी

ऑडियो के लिए चार स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन हैं. डुअल SIM मॉडल में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट मिलता है.

कीमत और बिक्री

Oppo ने Pad Air 6 को तीन रैम-स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया है. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 3,099 चीनी युआन यानी करीब 44,000 रुपये है. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 3,499 युआन यानी लगभग 49,000 रुपये में मिलेगा.

Exit mobile version