Vistaar NEWS

Petrol Diesel Price: नायरा और Shell इंडिया ने बढ़ाए दाम, अब रिलायंस ने भी बदला अपना नियम, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

petrol-diesel

पेट्रोल और डीजल

Petrol Diesel Price: अमेरिका और ईरान के बीच भले ही सीजफायर की घोषणा हो गई हो, लेकिन अभी भी कच्चे तेल के दामों की कीमत आसमान छू रही हैं. देश में नायरा और Shell दो कंपनियों ने तो अपने डीजल-पेट्रोल की कीमत पर भी इजाफा किया है. हालांकि, अभी तक सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने अपनी कीमत पर कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है. इसी बीच खबर है कि रिलायंस-बीपी के पेट्रोल पंप पर कीमतों में तेजी देखी जा सकती है. रिलायंस-बीपी ने नया नियम भी लागू किया है, जानें नियम.

क्या है रिलायंस-बीपी का नया नियम

रिलायंस-बीपी के नए नियम के अनुसार, अब सिर्फ 1 बार में 1 हजार रुपए का ही तेल मिलेगा. यानी अगर आपकी जरूरत इससे ज्यादा की है, तो आपको दोबारा पेट्रोल भरवाना पड़ेगा. भले ही रिलायंस-बीपी के नए नियम के पीछे की वजह कुछ भी रही हो, लेकिन इस खबर ने एक बार फिर ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है. एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या देश में तेल की कमी हो गई है. या फिर आने वाले कुछ दिनों में तेल की कीमतों पर बढ़ोत्तरी होगी.

दो कंपनियों ने बढ़ाए थे दाम

मिडिल ईस्ट जंग के बीज नायरा और Shell दो कंपनियों ने अपने तेल की कीमत पर इजाफा कर दिया था. शेल इंडिया ने डीजल पर करीब 25 रुपए और पेट्रोल पर करीब 7.4 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाए थे. इसके साथ ही इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी अपने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत को बढ़ाया था.

ये भी पढ़ेंः अगर आपको भी मिलता है PM Kisan Yojana का लाभ, तो इन योजनाओं से हो जाएंगे वंचित, जानें नियम

पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार ने क्या कहा?

पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का कहना है कि देश में कोई कमी नहीं है. सरकार हर स्तर पर खपत को पूरा करने का प्रयास कर रही है. मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच एक बार फिर सरकार ने रूस से खरीदी की मात्रा को बढ़ा दिया है. यानी कहा जा सकता है कि भले ही कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ने वाले हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम कोई कंपनी न बढ़ाए, इसके लिए सरकार ने 10 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी को भी कम कर दिया था.

Exit mobile version