Rakhi Utarne Ke Niyam: रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाइयों की कमाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कमाने करतीं हैं. वहीं, भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेता है. लेकिन रक्षाबंधन के बाद एक सवाल अक्सर सभी के मन में आता है कि आखिर कितने दिनों तक राखी को कलाई पर बांधे रखना चाहिए और कब इसे उतारना शुभ माना जाना है.
कितने दिनों बाद उतारी जा सकती हैं राखी?
दरअसल राखी बांधने के लिए दिनों की कोई निश्चित संख्या नहीं होती है. अलग-अलग परिवार और समुदाय अलग-अलग रीति-रिवाजों को मानते हैं और ऐसे में कोई एक नियम नहीं है कि राखी को कितने दिनों तक कलाई पर बांधे रखना चाहिए. कुछ हिन्दू परंपराओं में इसे कई दिनों तक बांधे रखने का सुझाव दिया जाता है, जबकि कुछ अन्य लोगों का मानना है कि जन्माष्टमी जैसे शुभ अफसर पर इसे उतारना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: राखी भेजने पर डाक विभाग देगा 10% तक की छूट, सिर्फ 10 रुपए में भेजें राखी
क्या तुरंत उतार सकते हैं राखी?
हिंदू मान्यताओं में राखी को एक रक्षा सूत्र और पवित्र धागा माना जाता है और इसे सुरक्षा, प्रेम और भाई-बहनों के बीच बंधन से जोड़ा जाता है. कुछ परंपराओं के मुताबिक राखी को तुरंत नहीं उतारना चाहिए. बल्कि, परिवार में कुछ प्रचलित रिटी-रिवाज के मुताबिक, राखी को कुछ दिनों तक या किसी विशेष शुभ अवसर तक कलाई पर रखा जाता है. हालांकि, हिंदू परंपराओं में किसी एक नियम का पालन नहीं किया जाता है. ऐसे में अगर आपका परिवार राखी उतारने को लेकर कोई प्रथा को मानता है, तो उसे ही माने.
क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?
रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. पंचांग के मुताबिक, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त पूर्णिमा तिथि शुक्रवार 28 अगस्त को सुबह 5:57 से सुबह 09:48 बजे तक है. ध्यान रखें, इस साल भद्रा का साया सूर्योदय से पहले ही खत्म हो रहा है, इसलिए सुबह का पूरा समय राखी बांधने के लिए सबसे अच्छा माना जा रहा है.
