इस दिनों आरबीआई यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया निमयों को लेकर बहुत शख्ती से कार्रवाई कर रहा है. हाल ही में आरबीआई ने नियमों का पालन न करने वाले जानें-मानें बैंकों पर बड़ी कार्रवाई की हैं. आरबीआई ने 4 बैंकों पर कार्रवाई की है. जिनमें से सबसे ज्यादा डिफॉल्ट इंडसइंड बैंक के संचालन में पाया गया. आरबीआई द्वारा IndusInd Bank पर सबसे ज्यादा जुर्माना भी लगाया गया है.
करीब 59.20 लाख का जुर्माना
जानकारी के मुताबिक आरबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IndusInd Bank पर करीब 59.20 लाख का जुर्माना लगाया गया है. बैंक पर डिपॉजिट की ब्याज दरों और सिक्योरिटाइजेशन से जुड़े आरबीआई नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. आरबीआई की जांच में पाया गया है कि बैंक ने कुछ करेंट अकाउंट में जमा रकम पर ब्याज दिया, जबकि ऐसे खातों पर ब्याज देने के लिए नियम अलग हैं.
सिंथेटिक सिक्योरिटाइजेशन जैसी गतिविधियां भी कीं
इतना ही नहीं जांच में ये भी पता चला है कि बैंक ने सिंथेटिक सिक्योरिटाइजेशन जैसी गतिविधियां भी कीं, जो आरबीआई के नियमों के अनरूप नहीं थी. इंडसइंड बैंक के अलावा अन्य तीन बैंकों पर भी 2.7 लाख रुपये का जुर्माना लगा है, तो वहीं नॉर्थन एआरसी कैपिटल पर ग्राहकों की शिकायतों की सही जानकारी नहीं देने और इंटरनल ऑम्बसमैन से जुड़े नियमों में लापरवाही करने पर 6.2 लाख रुपये का जुर्माना लगा हैं.
मुथूट MCred पर जुर्माना
मुथूट MCred पर बकाया ब्याज और मूलधन चुकाए बिना कुछ NPA खातों को स्टैंडर्ड श्रेणी में डालने पर 3.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. RBI ने स्पष्ट किया है कि ये जुर्माने नियमों के उल्लंघन से जुड़े हैं और इनका मतलब ये नहीं है कि इन संस्थानों के ग्राहकों के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी हुई है.
ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से रखा अगले 5 साल का खाका, दिया 12 साल के कामकाज का हिसाब
