Vistaar NEWS

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम धड़ाम से गिरे, 20 हजार रुपये तक हुए सस्ते, आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Gold Silver Rate Today

सोना-चांदी हुआ सस्ता

Gold Silver Rate Today: अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है. पिछले एक हफ्ते से सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है और यही वजह है कि देशभर के सराफा बाजारों में सोना और चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है. कुछ ही दिनों बाद शादी का सीजन भी शुरू होने वाला है, जिस वजह से सोना और चांदी खरीदने के लिए यह समय बिल्कुल परफेक्ट है.

बता दें कि सोना और चांदी की कीमतों में 1 या 2 हजार नहीं, बल्कि 20 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज 23 नवंबर 2026 को आपके शहर में सोना और चांदी का क्या रेट है.

24 कैरेट-22 कैरेट सोने का ताजा भाव

ऑल इंडिया बुलियन के आंकड़ों के अनुसार, 23 नवंबर को 24 कैरेट यानी सबसे शुद्ध सोने का भाव 12,906 रुपये प्रति ग्राम रहा. इस हिसाब से 10 ग्राम सोना 1,29,062 रुपये का हो गया है, जबकि 1 किलो सोने की कीमत 1,29,06,206 रुपये दर्ज की गई. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 11,822 रुपये प्रति ग्राम रहा. आमतौर पर गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. इसमें दूसरी धातुएं मिली होती हैं, इसलिए इसका भाव 24 कैरेट सोने से कम रहता है.

चांदी का भाव कितना पहुंचा

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव पर भी लोगों की नजर टिकी हुआ है. 23 नवंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 1,56,572 रुपये प्रति किलो रहा.

जानें आपके शहर में क्या भाव है?

भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,26,610 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. वहीं चांदी का भाव 1,75,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है. जबलपुर, ग्वालियर, सागर, उज्जैन और रीवा संभाग में भी सोना और चांदी का यही सेम रेट देखने को मिल रहा है.

सोना और चांदी के दाम क्यों गिर रहे हैं?

Exit mobile version