Vistaar NEWS

बजट में एक ऐलान ने शेयर बाजार को कर दिया धराशायी, 8 लाख करोड़ हो गए स्वाहा

Share Market Crash

शेयर बाजार में हाहाकार

Stock Market Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी को आम बजट पेश किया है. बजट के दौरान निर्मला सीतारमण के एक ऐलान होते ही भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया. निफ्टी-सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेंक्स में करीब 2400 अंकों से ज्यादा तक की गिरावट दर्ज की गई है. इसकी वजह से सरकार द्वारा बजट में एसएसटी को बढ़ाना. सरकार ने अपने पिछले बजट के दौरान भी इसे बढ़ाया था. अब दूसरी बार भी लगातार बढ़ाने का ऐलान किया है. इस ऐलान के कुछ मिनटों में ही भारतीय शेयर बाजार धराशायी हो गया. इसके अलावा शेयर बाजार से जुड़े सभी शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई.

क्या है SST?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने F&O के तहत SST को बढ़ा दिया है. इस बार सरकार ने 0.1 से बढ़ाकर 0.15 कर दिया है. आखिर क्या है SST? SST शेयर बाजार में असेट खरीदने और बेचने पर लगने वाला ट्रांजैक्शन टैक्स है. जिसे सरकार ने एक बार फिर बढ़ाने का फैसला किया है. इस खबर के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. SST प्रीमियम को खरीदने और बेचने दोनों में चार्ज किया जाता है.

शेयर बाजार में आ सकती है तेजी?

ये भी पढ़ेंः सेमीकंडक्टर से लेकर भारत विस्तार AI तक…पढ़ें बजट में निर्मला सीतारमण ने क्या-क्या ऐलान किए

सभी शेयरों में गिरावट दर्ज

बजट के दौरान ही निफ्टी-50 करीब 700 अंकों से ज्यादा और सेंसेक्स में 2500 अंकों से ज्यादा तक की गिरावट दर्ज की गई थी. इसके अलावा कई शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई. शेयर बाजार से जुड़े बीएसई, ग्रो जैसे शेयर में कोहराम मचा हुआ है. इसके अलावा वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और हिंदुस्तान कॉपर में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है. आज ऑटो, फार्मा, बैंक सेक्टर और एफएमसीजी समेत सभी सेक्टर्स में गिरावट देखी गई है. यानी कहा जा सकता है कि आज 70-80 प्रतिशत शेयरों में गिरावट बनी हुई है.

Exit mobile version