Vistaar NEWS

बिना रुके अब कटेगा टोल, गाड़ियों पर ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं, जानें प्रोसेस

Toll Plaza New Rule

अब टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पडे़गा.

Toll Plaza New Rule: अगर आप भी अपनी कार से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि अब नेशनल हाईवे में वो सिस्टम शुरू होने वाला है, जिसमें आपको टोल के लिए रुकना नहीं पड़ेगा. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको टोल नहीं देना पड़ेगा. टोल ऑटोमेटिक सिस्टम से कट जाएगा. सुविधा सिर्फ इतनी मिलेगी कि आपको रुकना नहीं पड़ेगी और आपके समय की बचत होगी. जानिए कैसे काम करेगी यह सुविधा?

अक्सर टोल प्लाजा से गुजरने वाले हर वाहन को टोल देने के लिए रुकना पड़ता है. इस दौरान कई बार लंबी लाइनें भी लग जाती हैं, जिसकी वजह से काफी समय लगता है. अक्सर ऐसा त्योहारों के समय देखने को मिलता है. लेकिन अब इसे बदलने की तैयारी की जा रही है. इसका प्रयोग तमिलनाडु के तीन टोल प्लाजा पर किया जाएगा. अगर प्रयोग सफल होता है, तो आने वाले समय में देशभर में इसे लागू किया जाएगा.

कैसे कटेगा टोल?

दरअसल, नेशनल हाईवे तमिलनाडु में मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम शुरू करने जा रहा है. जिसमें कैमरे वाहनों में लगे नंबर प्लेट पढ़ेंगे. इसके लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. इसकी मदद से तेजी से चलने वाली गाड़ियों का भी नंबर प्लेट आसानी से पढ़ा जा सकेगा. आरएफआईडी यानी रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए फास्टैग की पहचान की जाएगी और टोल कटेगा.

तीन टोल प्लाजा पर होगा ट्रायल

अभी ट्रायल के तौर पर तमिलनाडु के तीन टोल प्लाजा परानूर, नेलिमी और चेन्नासमुद्रम से किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, इन तीन जगहों पर हर दिन करीब 75,000 से ज्यादा पैसेंजर कार निकलती हैं.

ये भी पढ़ेंः PM मोदी के कार्यक्रम से पहले दो संदिग्ध गिरफ्तार, PMO की फर्जी ID और हथियार बरामद

सबसे बड़ा सवाल, फास्टैग रिचार्ज नहीं तो…

अगर आपके फास्टैग में पैसे नहीं हैं, तो आपके पास जल्द ही ई-नोटिस पहुंच जाएगी. जिसके माध्यम से चालान किया जा सकेगा. लो-बैलेंस होने की दशा पर अगर आपने 72 घंटे के अंदर रीचार्ज कर लिया तो कोई अतिरिक्त पैसे नहीं देने होंगे. अगर 72 घंटे के बाद पेमेंट किया तो दोगुना चार्ज देना पड़ेगा.

Exit mobile version