Avoid Clicking Suspicious Files: देश में साइबर ठग प्रतिदिन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं. आम लोगों को ठगने का नया तरीका खोज निकाला है. इसके लिए गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी I4C ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि साइबर ठग कैसे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. सरकार ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी अनजाने फाइल को ओपेन नहीं करने की सलाह दी है.
I4C ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, WhatsApp पर आई एक फाइल आपकी पूरी चैट हिस्ट्री और संपर्क को स्कैमर्स तक पहुंचा सकती है. साइबर क्रिमिनल अब exe और dll फाइल्स के जरिए WhatsApp Web सेशन को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं.
WhatsApp पर आई एक file आपकी पूरी chat history और contacts को scammers तक पहुँचा सकती है
— CyberDost I4C (@Cyberdost) July 20, 2026
Cybercriminals अब .exe और .dll files के ज़रिए WhatsApp Web sessions को hijack करने की कोशिश कर रहे हैं pic.twitter.com/Gf2QM1hdeg
ठगी से बचने के लिए क्या करें?
ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा हथियार है. अगर व्हाट्सऐप पर आपको exe और dll फाइल कोई भेजे या किसी ग्रुप में दिखे तो आप उस पर बिल्कुल भी क्लिक नहीं करें. ये फाइलें View Details, Invoice या फिर डॉक्यूमेंट के नाम से होती हैं. अगर आपने धोखे से भी इसको ओपेन किया, तो साइबर ठग आपके संपर्क के लोगों को मैसेज भेजकर ठगी का शिकार बना सकते हैं.
ये भी पढ़ेंः मेटा का बड़ा कदम, बच्चे AI से पूछेंगे सुसाइड या नुकसान से जुड़े सवाल, तो सीधे पेरेंट्स के पास जाएगा अलर्ट!
1930 पर करें शिकायत
अगर आपको भी इससे रिलेटेड मैसेज मिलते हैं, तो इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करा सकते हैं या फिर मैसेज को डिलीट कर दें. यानी सतर्क रहना ही ठगी से बचाव का सबसे अच्छा जरिया है. इन दिनों स्कैमर्स सबसे ज्यादा व्हाट्सऐप के माध्यम से लोगों को ठगी का निशाना बना रहे हैं.
