Fares of 10 trains reduced: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब जल्द ही 10 ट्रेनों का किराया कम होने वाला है. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि रेलवे ने 10 प्रमुख ट्रेनों से सुपरफास्ट का टैग हटाने का फैसला लिया है. अप्रैल से 10 ट्रेनों से सुपरफास्ट से एक्सप्रेस में बदल जाएंगी. जिसके कारण इनका किराया सस्ता हो जाएगा. इसक कारण आम आदमी की जेब पर भार अब कम पड़ेगा.
अप्रैल मध्य से शुरू होगी नई व्यवस्था
रेलवे में ये बड़े बदलाव का आदेश 13 से 16 अप्रैल के बीच में लागू होगा. ये सभी 10 सुपरफास्ट ट्रेनें एक्सप्रेस के तौर पर चलेंगी. इनका किराया कम होने के साथ ही इन ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे. सुपरफास्ट ट्रेन का टैग हटने के साथ ही यात्रियों को किराए में बड़ी राहत मिलेगी.
इन ट्रेनों से हटेगा सुपफास्ट का टैग
ट्रेन का नाम मौजूदा नंबर नया नंबर प्रभावी तिथि
प्रयागराज रामबाग-हावड़ा, विभूति एक्सप्रेस 12334 13048 14 अप्रैल
हावड़ा-प्रयागराज रामबाग, विभूति एक्सप्रेस 12333 13047 13 अप्रैल
हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस 12311 13051 13 अप्रैल
कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस 12312 13052 15 अप्रैल
हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 12327 13035 14 अप्रैल
देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 12328 13036 15 अप्रैल
हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 12369 13037 13 अप्रैल
देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 12370 13038 14 अप्रैल
हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस 12331 13041 14 अप्रैल
जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस 12332 13042 16 अप्रैल
30 से 45 रुपये कम होगा किराया
इन ट्रेनों को सुपरफास्ट टैग मिला हुआ है. लेकिन इनमें अधिकतर की स्पीड सुपरफास्ट ट्रेनों की तरह नहीं है. यात्रियों का कहना है कि जब स्पीड कम है तो किराया ज्यादा क्यों लिया जा रहा है. सुपरफास्ट ट्रेनों पर लगने वाला अतिरिक्त चार्ज ना लिया जाए. इसके कारण किराए में कमी की जाएगी. सुपरफास्ट ट्रेनों का टैग होने के कारण स्लीपर कोच में लगभग 30 रुपये और एसी थ्री और एसी टू टीयर में लगभग 45 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है, जो अब नहीं लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Ind Vs Pak मैच कंट्रोवर्सी के बीच पाकिस्तान क्यों पहुंचे BCB अध्यक्ष, मैच बहिष्कार वाली ‘नापाक’ ड्रामेबाजी होगी खत्म?
