Vistaar NEWS

Youtube Down: भारत समेत कई देशों में यूट्यूब ठप, करोड़ों यूजर्स परेशान, जानिए कंपनी ने क्या कहा

Youtube Down

भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में यूट्यूब डाउन

Youtube Down: दुनियाभर के कई देशों में Youtube की सर्विस अचानक से बंद हो गई है. जिसकी वजह से सर्विस को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. अब तक लाखों यूजर्स ने इसकी शिकायत की है. अकेले अमेरिका में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउन डिडेक्टर पर रिपोर्ट की है. इसकी जानकारी डाउन डिडेक्टर ने भी है.

YouTube Team ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “अगर आपको अभी YouTube एक्सेस करने में परेशानी हो रही है, तो आप अकेले नहीं हैं. हमारी टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं और यहां अपडेट देती रहेंगी.”

इसके बाद यूट्यूब टीम ने अपडेट देते हुए बताया, हमारे अनुशंसा सिस्टम में एक समस्या के कारण YouTube के सभी प्लेटफॉर्म (होमपेज, YouTube ऐप, YouTube Music और YouTube Kids सहित) पर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे. होमपेज अब फिर से दिखाई देने लगा है, लेकिन हम अभी भी पूरी तरह से समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं. जल्द ही और जानकारी मिलेगी.

यूट्यूब टीम ने क्या कहा?

Youtube टीम ने काफी अथक प्रयास करने के बाद समस्या को ठीक कर दिया है. यूट्यूब टीम ने’एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी. जिसमें लिखा, “और हम वापस आ गए हैं. YouTube पर यह समस्या ठीक कर दी गई है. सभी रिपोर्टों और समस्या सुलझाने के दौरान धैर्य रखने के लिए धन्यवाद.”

ये भी पढ़ेंः सोना-चांदी की कीमतों में नहीं थम रही गिरावट, ऑल टाइम से 1.84 लाख सस्ता हुआ सिल्वर, जानें गोल्ड का भाव

इन देशों पर बंद हुई थी सर्विस

बता दें, यूट्यूब डाइन होने की समस्या केवल भारत में नहीं थी, बल्कि पूरी दुनिया में यूट्यूब डाउन की समस्या रही. जिसमें भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ब्राजील और जर्मनी यूनाइटेड किंगडम समेत कई अन्य देश शामिल हैं. इसमें सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है.

Exit mobile version