Vistaar NEWS

खिलाड़ियों-कलाकारों को सपा सरकार बनने पर 21 लाख रुपये की सम्मान राशि, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दांव

Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

UP Election 2026: यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर खिलाड़ियों और कलाकारों को 21 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी. इस दौरान उन्होंने बताया कि पहले समाजवादी सरकार के दौरान ‘यश भारती’ सम्मान के माध्यम से शायरों, कवियों, कलाकारों, खिलाड़ियों और संस्कृति से जुड़े लोगों को नियमित सम्मान राशि दी जाती थी.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं. इस चुनाव में अखिलेश यादव कोई भी गलती नहीं करना चाहते हैं. सभी जाति-धर्म के लोगों को साधने के लिए तैयारियां कर ली है. इसके साथ ही सभी विपक्षी दलों से गठबंधन की भी बातचीत चल रही है. इसी बीच अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया.

चुनाव आयोग को लेकर क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश यादव ने कहा, “हमने 2017 में काफी ध्यान नहीं दिया. हमें भरोसा था कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रहेगा और अपनी विश्वसनीयता से समझौता नहीं करेगा. हालांकि, जब 2022 में नतीजे आए, तो मुझे याद है कि मैंने हमारे राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा था कि चुनाव आयोग और अधिकारियों ने मिलीभगत करके जान-बूझकर समाजवादी पार्टी के वोट हटा दिए थे. जिन लोगों ने 2019 में वोट दिया था, उन्हें 2022 में वोट देने का मौका नहीं मिला. बिना किसी सूचना और बिना किसी नियम या कानून का पालन किए और नतीजा यह हुआ कि 2022 में समाजवादी सरकार नहीं बन पाई. यह गड़बड़ी हमेशा से चल रही है. अब फर्क बस इतना है कि इसका खुलासा हो गया है.”

ये भी पढ़ेंः ‘जनता के नकारने पर EVM को दोष देना है…’, SIR विवाद को लेकर विपक्ष पर भड़के सीएम योगी

यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटे अखिलेश

यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव अपने PDA रथ यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. जिसकी शुरुआत राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से होगी, जो प्रदेश की हर विधानसभा तक जाएगी. पिछले 10 सालों से यूपी की सत्ता पर विराजमान भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए INDIA गठबंधन ने पूरे जोर-शोर और दमखम के साथ तैयारियों में जुट गई है. इसके साथ ही बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं. हालांकि, इन वादों का यूपी चुनाव में कितना असर दिखेगा. यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा.

Exit mobile version