Vistaar NEWS

UP के देवरिया में युवक का ‘देसी जुगाड़’, गैलन में तेल देने से मना किया तो सीधे जनरेटर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा, Video

In Deoria, a young man reached the petrol pump with a generator.

देवरिया में युवक पेट्रोल पंप पर जनरेटर लेकर पहुंचा.

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक युवक के देसी जुगाड़ ने सभी को हैरान कर दिया. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को देखते हुए कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी की खबर सामने आ रही है. जिसके कारण पेट्रोल पंपों पर काफी भीड़ देखी जा रही है. लोग गैलन और ड्रम लेकर तेल लेने पहुंच रहे हैं. लेकिन गाइडलाइन के मुताबिक किसी को भी पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में एक युवक डीजल भरवाने के लिए खुद ही जनरेटर लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

पूरा मामला बरहज थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप का है. यहां पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि युवक पहले बर्तन और गैलन में डीजल लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन जब पेट्रोल पंप पर तेल लेने से मना कर दिया गया तो वह जनरेटर लेकर ही पंप पर पहुंच गया और डीजल भरवाया. युवक के जनरेटर लेकर पेट्रोप पंप पर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, कुछ लोग इसे दिलचस्प घटना बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर बता रहे हैं.

पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए अजीबो-गरीब घटनाएं

देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी. यहां पर लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भगौने रखकर तेल भरवाने के लिए पहुंचते हुए दिखाई दिए. वहीं अयोध्या-बस्ती हाईवे पर एक घटना हुई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. यहां स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक शख्स खाली वाटर टैंक लेकर पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंच गया. हालांकि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने व्यक्ति को पेट्रोल देने से मना कर दिया. कर्मचारियों ने कहा कि वाटर टैंक में पेट्रोल देना नियमों के खिलाफ है.

ये भी पढे़ं: ‘BJP वाले गले में पट्टा लगाकर गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों के आगे क्यों नही बैठ जाते?’ ईंधन संकट पर भड़के अखिलेश

Exit mobile version