Vistaar NEWS

Agra: 4 दांत तोडे़, जबड़ा भी टूटा… आगरा के निजी स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, यहां जानें पूरा मामला

Agra news

सांकेतिक तस्वीर

Agra: यूपी में आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में स्थित डीपीएस में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 10वीं कक्षा के छात्र के साथ स्कूल परिसर में ही बेरहमी से मारपीट की गई. इस मामले में छात्र को गंभीर चोटे भी आई खबरों की माने तो छात्र के 4 दांत और जबड़ा भी टूट गया है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में छात्र खून से लथपथ जमीन पर बैठा नजर आ रहा है.

दो छात्रों के बीच झगड़ा

दरअसल मामला दो छात्रों में लड़ाई का है. दो छात्रों को बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया और छात्रों ने एक दूसरे के ऊपर हमला कर दिया. घटना के बाद से पीड़ित छात्र बोलने की स्थिति में नहीं है, जिससे उसकी हालत की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. ससे अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

डीपीएस स्कूल के परिसर में हुई लड़ाई

ये घटना आगरा के डीपीएस स्कूल के परिसर में हुई. घायल छात्र के पिता ने बताया है कि बेटा शनिवार को स्कूल गया था. सुबह करीब साढ़े 7 बजे फोन आया कि आपके बेटे को हल्की सी चोट लग गई है उसे स्कूल से ले जाएं. जब वह स्कूल पहुंचे से बेटे के मुंह से खून निकल रहा था. स्कूल की आया उसे पकड़कर बैठी थी, मुंह में रूई ठुसी हुई थी. यहां तक की बच्चे को फर्स्ट एड तक नहीं दिया गया था.

पिता ने लगाया आरोप

उन्होंने आरोप लगाया है कि स्कूल की तरफ से घोर लापरवाही बरती गई. बेटे को उन्होंने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसका ऑपरेशन चल रहा है. उनकी ओर से आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में कंप्लेन की गई है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ेंः दोस्त दोस्त ना रहा! पार्टी देने से किया इनकार, तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग, 1 माह पहले ही खरीदा था फ्लैट

Exit mobile version