Vistaar NEWS

ताला तोड़कर घुसे चोर, लाखों का माल समेटा, फ्रिज की रबड़ी खाई और लड्डू गोपाल के भी गहने चुरा ले गए

Agra Theft Shocking Incident

आगरा में दिनदहाड़े चोरों ने घर में धावा बोला

Thieves Spare Not Even Idols: उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया. इस दौरान घर से लाखों के जेवर, नकदी, मोबाइल चुराकर फरार हो गए. आगरा में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं. इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह मामला सदर थाना क्षेत्र के आगरा कैंट स्थित नॉर्थ रेलवे कॉलोनी का है. जहां रेलवे के पार्सल विभाग में कार्यरत सोनम पांडेय जब अपनी ड्यूटी पर चली गईं, तो उनके घर पर चोरों ने धावा बोल दिया. घर के अंदर घुसे चोरों ने इस तरह हाथ साफ किया कि मंदिर पर रखा गुल्लक तक नहीं छोड़ा. हैरानी की बात तो यह है कि फ्रिज में रखी रबड़ी तक गायब रही. यानी चोरों ने रबड़ी भी खा लिया. इसके बाद आराम से फरार हो गए.

क्या-क्या हुआ चोरी

जानकारी के अनुसार, जब घर में चोरी हुई तो उस दौरान कोई मौजूद नहीं था. दोपहर के समय जब सोनम पांडेय की बहन घर पहुंची तो हैरान रह गई, क्योंकि घर का ताला टूटा पड़ा था. जब घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था. सोनम पांडेय ने पुलिस को बताया कि चोरों ने करीब डेढ़ तोला सोने के आभूषण, आधा किलो चांदी के जेवर, एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये की नकदी उठा ले गए. घर के मंदिर की गुल्लक भी तोड़ दी और लड्डू गोपाल के आभूषण भी चोरी कर लिए.

ये भी पढ़ेंः अब सरकारी स्कूलों में नहीं घुस पाएंगे बाहरी लोग, YouTubers और कंटेंट क्रिएटर्स पर लगा बैन!

लोगों में डर का माहौल

फिलहाल, इस घटना के बाद कॉलोनी वालों में डर का माहौल निर्मित हो गया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है. आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. हालांकि, अभी तक चोरों का पता नहीं लग पाया है.

Exit mobile version