Ram Gopal Yadav Apology Demand: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने आज समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राम गोपाल यादव और अखिलेश यादव को हमारे समाज से माफी मांगनी होगी। वरना, आने वाले विधानसभा चुनावों में हम भी बटन दबाकर इसका हिसाब बराबर कर लेंगे. इस दौरान आकाश ने योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला और मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया.
सपा के महासचिव राम गोपाल यादव ने आगरा में 15 नवंबर को दलित सम्मेलन का आयोजन किया था. जिसमें कुछ युवाओं को ‘मूर्ख’ बोल दिया. ‘मूर्ख’ शब्द को लेकर भाजपा ने सपा को घेरा और दलित समाज का अपमान करने का आरोप लगाया. अब आकाश आनंद ने भी सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे समाज से माफी मांगे. दरअसल, यह बयान आकाश आनंद ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए दिया है.
#WATCH | Ayodhya, UP: Bahujan Samaj Party (BSP) National Coordinator Akash Anand says, "Back in 2012, when a bill for reservation in promotions for the Scheduled Castes and Scheduled Tribes (SC/ST) community was introduced in Parliament, which party opposed it the most? It was the Samajwadi Party. They even snatched a copy of the bill in the Lok Sabha and tore it to pieces. Today, the very same people go around carrying a copy of the Constitution; first they tear it up, and then they brandish it, claiming to be our protectors! As for law and order, it’s better not to even talk about it. Recall the year 2000, when they were in power: a single incident of molestation in Muzaffarnagar escalated into a riot that claimed over 60 lives and forced thousands of families to live in relief camps for months. That is the extent of their grip on law and order. During Behenji’s (Mayawati’s) administration, districts were named after great icons of the Bahujan movement; however, as soon as this party came to power in 2012, they systematically erased those names. These were not just names or words written on a signboard. These were the names through which our future generations could have learned their own history, yet they were deliberately erased. Today, the very same people are going around chanting ‘PDA, PDA,’ seeking votes from the Dalits and the backward classes…"
— ANI (@ANI) November 20, 2026
सपा पर बोला हमला
आकाश आनंद ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘साल 2012 में, जब संसद में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) समुदाय के लिए प्रमोशन में आरक्षण का बिल पेश किया गया था, तो किस पार्टी ने इसका सबसे ज्यादा विरोध किया था? वह समाजवादी पार्टी थी. उन्होंने लोकसभा में बिल की कॉपी छीनकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे. आज, वही लोग संविधान की कॉपी लेकर घूम रहे हैं. पहले तो वे इसे फाड़ देते हैं, और फिर इसे लहराते हुए खुद को हमारा रक्षक बताते हैं.
उन्होंने आगे कहा, ‘रही बात कानून-व्यवस्था की, तो उस पर बात न करना ही बेहतर है. साल 2000 को याद कीजिए, जब वे सत्ता में थे. मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ की एक घटना ने दंगे का रूप ले लिया, जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और हजारों परिवारों को महीनों तक राहत शिविरों में रहना पड़ा. कानून-व्यवस्था पर उनकी पकड़ का यही हाल है.’
सपा सत्ता में आते ही महापुरुषों के नाम गायब किए
आकाश आनंद ने कहा, ‘बहनजी के शासनकाल में, जिलों के नाम बहुजन आंदोलन के महान महापुरुषों के नाम पर रखे गए थे. लेकिन 2012 में जैसे ही यह पार्टी सत्ता में आई, उन्होंने सुनियोजित तरीके से उन नामों को मिटा दिया. ये सिर्फ साइनबोर्ड पर लिखे नाम या शब्द नहीं थे. ये वे नाम थे जिनके जरिए हमारी आने वाली पीढ़ियां अपना इतिहास जान सकती थीं, लेकिन इन्हें जानबूझकर मिटा दिया गया. आज, वही लोग ‘PDA, PDA’ का नारा लगाते हुए घूम रहे हैं और दलितों तथा पिछड़े वर्गों से वोट मांग रहे हैं.’
इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सत्ता में विराजमान भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि पिछले दस वर्षों में दस से अधिक भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं की मेहनत प्रभावित हुई है. उन्होंने नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि गांव-गांव पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद पांच साल तक जनता को उनका इंतजार करना पड़ता है.
