BSP Removal Leads New Opportunity: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला फिलहाल के लिए टाल दिया है. जिसके बाद यूपी की सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच आकाश आनंद के लिए योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपने पार्टी में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि आकाश आनंद निषाद पार्टी ज्वाइन करें, समय आने पर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना देंगे.
दरअसल, आकाश आनंद को गुरुवार को पार्टी ने नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से मुक्त कर दिया और उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं देने की बात कही. इतना ही नहीं मायावती ने यह भी कह दिया कि अभी वे अपरिपक्व हैं. उन्हें अभी परिपक्व होने की जरूरत है. यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव है और चुनाव के ठीक पहले आकाश आनंद को पार्टी से अलग करना सियासी हलचल को बढ़ा दिया है. वहीं माना जा रहा है कि मायावती अब अपने दूसरे भतीजे ईशान आनंद को संगठन में लाकर कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं.
जिस ओर जवानी चलती है…
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमको लगता है कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है. आकाश आनंद पार्टी ज्वाइन करें, समय आने पर उन्हें अपनी जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना देंगे. आज के दिन मैं अपील करता हूं, ऑफर देता हूं और मैं निवेदन भी करूंगा कि राजनीति राजकुमार बनने का नियम है, राजनीति राजा बनने का नियम है.
ये भी पढ़ेंः ‘बाबर-औरंगजेब को मानने वाले लोग…’, मथुरा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
CJP से भी मिला ऑफर
इस दौरान संजय निषाद ने मायावती के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाना चाहिए. ऐसा लगता है कि बीएसपी में युवाओं और नए विचारों के लिए कोई जगह ही नहीं है. निषाद पार्टी के साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी ने भी आकाश आनंद को अपने पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है.
