Vistaar NEWS

‘हमारा फोकस 3 पर नहीं, 403…’, अखिलेश यादव का बड़ा बयान, SP नहीं उतारेगी राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी?

akhilesh yadav

अखिलेश यादव (File Photo)

UP Election 2027 Strategy: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है. अखिलेश के इस बयान के बाद सियासी पारा हाई हो गया है. इस बयान के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा अब राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी का ऐलान नहीं करेगी. जानें यूपी में क्या है राज्यसभा का गुणा-गणित?

क्या है यूपी में राज्यसभा का गुणा-गणित?

उत्तर प्रदेश में एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए कुल 37 विधायकों की जरूरत पड़ती है. लेकिन समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ 98 ही विधायक हैं. ऐसे में सपा के दो राज्यसभा सीटें जीतने के बाद 24 वोट बचते हैं. यानी कि अगर तीसरा उम्मीदवार उतारा जाए, तो कम से कम 13 और विधायकों का समर्थन जरूरी होगा.

10 सीटों पर होना है राज्यसभा चुनाव

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है. जिसमें भाजपा ने अपने 8 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. वहीं, दो सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. चर्चा थी कि समाजवादी पार्टी के पास पहले से ही 24 वोट हैं तो वह अपने तीसरे प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार सकती है. लेकिन अब अखिलेश यादव के बयान से ऐसा लगने लगा है कि सपा तीसरे उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतारेगी. बल्कि विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी.

ये भी पढ़ेंः पिघल गया मायावती का दिल! आकाश आनंद की हो गई बसपा में वापसी

दो सीटों पर सिमटते दिख रही SP

हालांकि, अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि तीसरा उम्मीदवार तभी उतारा जाएगा. जब हमारे पास बहुमत होगा. पहले तो अखिलेश यादव को उम्मीद थी कि भाजपा के अलावा सभी छोटे-मोटे दलों का समर्थन मिलेगा. इसके अलावा सपा से बागी विधायक भी समर्थन कर सकते हैं, लेकिन अब उनके बयान से ऐसा लगने लगा है कि बात नहीं बनी. जिसकी वजह से उन्होंने पीछे हटने का फैसला ले लिया. यानी अब सपा सिर्फ 2 ही सीटों पर सिमटते दिखाई दे रही है.

Exit mobile version