Vistaar NEWS

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Aparna Yadav Husband prateek yadav death

प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ (फाइल फोटो)

Prateek Yadav Death: भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता और उत्तर प्रदेश के महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का सिविल हास्पिटल में बुधवार की सुबह निधन हो गया है. प्रतीक, मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई थे. फिलहाल, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. मौत किन वजहों से हुई, यह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा.

जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को जब सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. तब उनकी मौत हो चुकी थी. जब प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया. उस दौरान उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं. परिवार के मुताबिक, प्रतीक घर पर सो रहे थे, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

बिजनेस और फिटनेस सेक्टर से जुड़े थे प्रतीक

प्रतीक यादव, बिजनेस और फिटनेस सेक्टर से जुड़े थे. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं. प्रतीक और उनकी पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच विवाद थम गया था और दोनों ने साथ में ही फोटो भी शेयर किया था. प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.

ये भी पढ़ेंः Prateek Yadav: मुलायम के बेटे, अपर्णा के पति, जानें कौन थे प्रतीक यादव? तलाक वाले पोस्ट ने मचाया था बवाल

KGMU अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम

फिलहाल, मामला हाई प्रोफाइल परिवार का होने की वजह से पुलिस गंभीरता के साथ देखरेख कर रही है. सिविल अस्पताल में शव को सुपुर्द कर शव का पंचनामा कराया जा रहा है. थोड़ी देर में डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमार्टम करेगा. इसके बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा. फिलहाल, उनकी मौत किन वजहों से हुई. अभी यह साफ नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम के लिए शव को KGMU अस्पताल में रखा गया है.

Exit mobile version