Vistaar NEWS

सफेद टी-शर्ट, जींस और लंबे बालों के साथ एयरपोर्ट में दिखे अखिलेश यादव, बिना टोपी के नए लुक में नजर आए, Video

Akhilesh Yadav In Airport

एयरपोर्ट में टी-शर्ट और काली पैंट में नजर आए अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Seen Without Red Cap: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आपने हमेशा सिर पर लाल टोपी और शरीर पर कुर्ता- पायजामा पहने देखा होगा, लेकिन हाल ही में अखिलेश यादव बिना टोपी और कुर्ता-पायजामा के देखे गए. अखिलेश यादव इस दौरान सफेद टीशर्ट, काली जींस और लंबे बाल में नजर आए. एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का यह कैजुअल लुक देखकर लोग सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ तुलना कर रहे हैं. फिलहाल, उनके इस लुक का वीडियो भी सोशल मीडियम पर खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल, यह वीडियो एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान का है. जहां अखिलेश यादव कुर्ता-पायजामा की जगह पर टीशर्ट और पैंट में देखे गए. उनके इस अंदाज को लेकर लोग खूब शेयर कर रहे हैं. वैसे तो उन्हें कभी-कभार स्पोर्ट लुक में देखा जाता है, लेकिन जब कहीं जाते हैं, तो हमेशा कुर्ता-पायजामा में ही मिलते हैं. उनके इस पहनावे के साथ ही बाल की खूब तारीफ हो रही है और तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की जा रही है.

नया लुक देख सब हैरान

वहीं कई लोगों का कहना है कि अखिलेश यादव ने राहुल गांधी जैसा लुक बनाया है. क्योंकि राहुल गांधी भी कई बार सफेद टीशर्ट और कार्गो पैंट में नजर आ चुके हैं. कई बार राजनेताओं की पोशाक ही उनकी स्थायी पहचान बन जाती है. अखिलेश यादव के साथ भी ऐसा ही है. उनकी पहचान कुर्ता-पायजामा के साथ लाल टोपी बन चुकी है. लंबे समय से अखिलेश यादव इसी लुक में देखे भी जा रहे हैं. इसलिए लोग उनका नया लुक देखकर हैरान हो गए हैं.

ये भी पढ़ेंः प्रेमिका से हुआ ब्रेकअप तो इंस्टा पर पोस्ट किया सुसाइड Video, मेटा के अलर्ट से 8 मिनट में बची जान

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

एयरपोर्ट से अखिलेश यादव जब निकल रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी से हाथ मिलाया फिर आगे बढ़ गए. लेकिन उनके इस लुक को देखकर हर कोई हैरान रह गया. जानकारी के अनुसार, यह वीडियो पिछले हफ्ते का है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Exit mobile version