Vistaar NEWS

महाराष्ट्र-बंगाल के बाद अब समाजवादी पार्टी में होगी बड़ी टूट? ओपी राजभर ने बता द‍िया पूरा प्‍लान

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

Big split in Akhilesh SP: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार बैठी है. आने वाले समय में सपा को बड़ा झटका लगने वाला है. फिलहाल, राजभर के दावे के बाद यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है.

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी. राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है. खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है? पूरा उत्तर प्रदेश जानता है. शिकंजा कस रहा है, तो सपा परेशान है. महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है.”

उत्तर प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव होने में अभी 1 साल बाकी हैं, लेकिन सियासी हलचल अभी से तेज हो गई है. सभी दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है. लेकिन इसी बीच ओपी राजभर के बयान ने सबको चौंका दिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया.

ये भी पढ़ेंः अख‍िलेश पर दबाव बनाने ओवैसी-चंद्रशेखर को हाथ में लेगी कांग्रेस? यूपी 2027 की जंग से पहले इन रणनीतियों पर हो रहा काम

2027 में भाजपा होगी साफः सपा प्रवक्ता

ओपी राजभर के बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील साजन ने पलटवार करते हुए कहा कि वे अपनी दुकान चलाने के लिए ऐसी बयानबाजी दे रहे हैं. सपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा और उसके सहयोगी बौखला गए हैं. 2024 के चुनाव में सपा ने भाजपा को हाफ किया लेकिन अब 2027 विधानसभा चुनाव में साफ कर देगी. सुनील ने दावा किया कि राजभर की पार्टी के एक भी विधायक नहीं जीतेंगे.

Exit mobile version