Vistaar NEWS

‘एक फोटो लाइये मैं इस्‍तीफा देने तैयार…’, मछली भोज पर मचा बवाल, अजय राय की योगी को चुनौती

अजय राय लल्‍लू और सीएम योगी

अजय राय लल्‍लू और सीएम योगी

Ayodhya Fish Controversy: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. वैसे-वैसे सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है, तमाम राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इन सब के बीच उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत किए गए मछली भोज को लेकर विवाद हो गया है. बीजेपी लल्‍लू पर हमलावर है, तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को खुला चैलेंज दे दिया है.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अजय राय के लिए आयोजित किए गए मछली भोज पर निशाना साधा है. रायबरेली के दौरे के दौरान सीएम ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस राम राम चिल्लाती है, तो दूसरी तरफ उसके नेता अयोध्या में मछली भोज की दावत उड़ाते हैं. उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा आचरण बताया है.

नेताओं की तरफ से लगाए जा रहे है, इन आरोपों पर अजय राय लल्‍लू भी खुलकर सामने आ गए. उन्‍होंने कहा कि अगर मेरी एक तस्वीर मछली खाते हुए सामने आए तो प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दूंगा. कुल मिलाकर इस मामले में अब सियासी सरगर्मी तेज हो चली है.

क्‍या है पूरा मामला?

दरअसल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने परिवार के साथ बीते दिन अयोध्‍या पहुंचे थे. इस दौरान उन्‍होंने हनुमान गढ़ी में पूजा पाठ किया. राम मंदिर में भी उन्‍होंने परिवार के साथ ही दर्शन किया. इसके बाद वह एक कार्यक्रम में पहुंचे. यहां उनके स्वागत में मछली भोज का आयोजन किया गया. जिसका वीडियो भी सामने आया है. इसके बाद विवाद खड़ा हो गया और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया.

सीएम योगी ने साधा निशाना

लल्लू के इस वीड‍ियो के सामने आने के बाद ही बवाल मच गया. सीएम योगी ने भी इस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग किस तरह से विरासत का अपमान करते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन करने जाते हैं और फिर मछली भोज की दावत उड़ाते है. उन्होंने कहा कि बेशर्मी की भी सीमा होती है.मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सारी हदे पार कर दीं. उन्होंने कहा कि पार्टी का आचरण सभी ने देखा. इनके मुहं में राम बगल में छुरी है.

लल्लू की सफाई भी आई सामने

बीजेपी और सीएम योगी के बयान के बाद अजय राय लल्‍लू का भी बयान सामने आया है. इसमें उन्‍होंने कहा कि निषाद समाज के कार्यक्रम में मुझे बुलाया गया था. जहां मैं गया था. उनकी अपनी परंपरा है वो उसको निभा रहे थे. लेकिन मैंने मछली नहीं खाई. अगर मेरी इस तरह की कोई तस्वीर है तो सामने लाइये. मैं तुरंत अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं.

सीएम योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीएम को गेरुआ वस्त्र का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी निषाद समाज को अपमानित कर रही है जिसे ये समाज भूलेगा नहीं.

ये भी पढ़ें:सीएम व‍िजय ने जनता से न‍िभाया एक और वादा, रद्द किया परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट

Exit mobile version