UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पिता ने अपनी बेटी की ही चाकू घोंपकर हत्या कर दी. बेटी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला बांदा जिले के बदौसा थाने का है. पुलिस के मुताबिक 19 साल की युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को युवती घर छोड़कर चली गई. इसके बाद परिजनों ने पुलिस से इस बारे में शिकायत की. परिजनों और पुलिस ने युवती की खोज शुरू की. कई दिनों की खोजबीन के बाद युवती को सही सलामत खोज लिया गया. नियमों के मुताबिक उसे थाने लाया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई.
युवती को प्रेमी के साथ रहने जिद पड़ी भारी
पुलिस और परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही. बताया जा रहा है कि युवती ने प्रेमी से शादी कर ली थी और उसके साथ रहने पर अड़ी हुई थी. काउंसलिंग की जा रही थी. माहौल तनावपूर्ण होने के बाद पिता ने धारदार हथियार निकाला और हमला कर दिया. बेटी के पेट में चाकू घोंप दिया. इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवती को अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें: ब्रिगेडियर की वर्दी, 2 कमांडो और गाड़ी पर फ्लैग, 21 साल के युवक का फर्जी सैन्य साम्राज्य देख पुलिस भी हैरान
पिता पर हत्या का केस दर्ज
पिता ने जैसे ही बेटी पर हमला किया वैसे ही पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया. इसके बाद पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
